शहर के समीप मांगलिया में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद अय्याश राजेश की कहानी बड़ी ही चौंकाने वाली वाली है। आरोपी राजेश विश्वकर्मा ने रेप पीड़िता से तीसरी शादी की थी और वो थाइलेंड की युवती से चौथी शादी करने वाला था। पहली पत्नी से राजेश के तीन बच्चे थे। वहीं दूसरी पत्नी से 1 बेटी है।
रेप पीड़िता से उसने तीसरी शादी की थी। मेट्रीमोनियल साइट के जो मैसेज (इमेल) मिले हैं, उसमे राजेश चौथी शादी की तैयारी का जिक्र है। इधर, तीन शादी की बाद पीड़िता पुलिस को अपने बयानों में बता चुकी थी, लेकिन आरोपी ने इससे इंकार करते हुए सिर्फ दो शादी की बात की कबूली है।
थाईलेंड की युवती को लिया झांसे में -
आरोपी राजेश विश्वकर्मा थाईलेंड की युवती से लगातार सम्पर्क में था। उसे भी अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। राजेश थाईलेंड की युवती से वीडियो कॉल पर बातचीत करता था। उसे अपने फॉर्म हाउस भी वीडियो चैट पर दिखाता था। सूत्रों के मुताबिक राजेश उसे यही दिखाकर और खुद को कुंवारा बताकर शादी करना चाहता था। लेकिन उस युवती से कुछ आगे बात बढ़ती आरोपी राजेश पुलिस गिरफ्त में आ गया।
अय्य्याश था पैतृक संपत्ति बेच कर रहा था गुजरा -
राजेश 2 साल से इंदौर के निपानिया स्थित युवराज फार्म हाउस में ही रहता था। अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी करना और फार्म हाउस में रहता था। पिता की बेहिसाब संपत्ति बेचकर अय्याशी करता था। यह जानकारी परिवार को लगने के बाद परिवार ने राजेश को नागदा आने जाने से मना कर दिया था।
अलमारी में मिले लडकियों के कई अलग लग तरह के कपड़े पुलिस को तलाशी में युवराज फॉर्म हाउस से कई तरह की ड्रेस मिली है। जिन्हें आरोपी राजेश युवतियों को पहनाकर डांस करवाता था। आरोपी के फार्म हाउस में अक्सर पार्टियां होती थी। वहां पर आरोपी अपनी पत्नी को दोस्तों के सामने पेश करता था। इसके बाद उसके साथ में सामूहिक बलात्कार और अप्राकृति कृत्य किया जाता था। विरोध करने पर उसके साथ शारीरिक हिंसा की सारी हदें पार कर दी जाती थी। चाकू से उसके शरीर पर जख्म किए जाते थे। इतना ही नहीं उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए जाते थे।
कई बीमारियों से ग्रसित है रेप आरोपी आरोपी को कई गंभीर बीमारियाँ है। इस कारण उससे अधिक सख्ती से पुलिस पूछताछ नहीं कर पा रही है। आरोपी के अन्य साथी की गिरफ्त के बाद अब जल्द छतीसगढ़ पुलिस राजेश को रिमांड पर ले जाएंगी।
ये भी पढ़िए:-
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.