इंदौर के एमआईजी इलाके में एक बदमाश ने देवास के युवक को चाकू मार दिए। यह वारदात उसने अपने दोस्तों के साथ की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
TI अजय वर्मा के मुताबिक पुलिस ने हमला करने के मामले में कान्हा उर्फ विनीत पुत्र राजकुमार साहू, रोहित उर्फ जगीरा पुत्र प्रकाश ठाकुर और उसके साथी अरमान पुत्र राजकुमार कैथवास तीनों निवासी सोमनाथ की चाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक एक दिन पहले आरोपियों ने अहिरवार धर्मशाला के सामने आंनद कनेरिया (21) को चाकू मारकर घायल कर दिया था। कान्हा ने पुलिस को बताया कि उसने आनंद को अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते हुए देखा था।
कान्हा ने आनंद की कॉलर पकड़कर कहा कि उसकी गलफ्रेंड से बात करने की हिम्मत कैसे हुई। इसके बाद कान्हा ने गुस्से में चाकू निकालकर आनंद की छाती, पेट पर मार दिया। कान्हा के साथ ही मौजूद अरमान ने भी आंनद की जांघ और पीठ पर चाकू मार दिया। वहीं जगीरा ने बेल्ट से आंनद को पीटा।
गंभीर घायल हालत में आंनद को दोस्त आकाश अस्पताल लेकर पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक उसका अभी भी आईसीयू में उपचार चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है।
युवती पर रंग डालने काे लेकर हुआ विवाद
टीआई के मुताबिक आरोपी कान्हा ने प्रारभिंक पूछताछ में बताया कि आंनद ने आकाश की रिश्तेदार युवती पर रंग डाल दिया था। इस बात से कान्हा ओर उसके साथी नाराज हाे गए थे। पुलिस ने मामले में तत्काल सभी आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। जिन्हें सोमवार रात गिरफ्तार किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.