• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • The Temperature Increased During The Day, There Was Light Rain At Some Places Late At Night.

फिर बदला मौसम, रात का पारा बढ़ा:दिन में तापमान बढ़ा, देर रात कहीं-कहीं हलकी बारिश हुई

इंदौर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दो दिन में ही मौसम पूरी तरह बदल गया है। 26 और 27 जनवरी के दिन-रात हाड़ कंपाने वाले रहने के बाद 28 और 29 जनवरी को एेसा महसूस हुआ, जैसे गर्मी के दिन शुरू हो गए हैं। न्यूनतम तापमान औसत से 5 डिग्री ज्यादा होकर शनिवार रात को 15.6 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। रविवार को भी दिनभर तेज हवा चलती रही। इसकी गति 10 किमी प्रति घंटा तक रही, लेकिन ठंडेपन का एहसास नहीं था।

कारण इसके पीछे यह है कि हवा की दिशा बदल गई है। दक्षिण, पश्चिम हवा चली, जिससे हल्का गर्म एहसास हो रहा था। वहीं, रविवार देर रात कहीं-कहीं हलकी बारिश भी हुई। पिछले साल 28 जनवरी की रात और 29 की सुबह बेहद ठिठुरन भरी थी। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। इस बार मौसम इससे ठीक उलटा रहा। रात का तापमान औसत से 5 डिग्री अधिक है।

आगे क्या... फरवरी की शुरुआत ठंडी होगी

31 जनवरी तक मौसम हलका गर्म ही रहेगा। दिन-रात का तापमान अधिक रहेगा, लेकिन फरवरी की शुरुआत काफी ठंडी होगी। रात का तापमान गिरकर 10 डिग्री तक चला जाएगा। दिन का पारा हालांकि औसत से अधिक 30 डिग्री के करीब रहेगा। उत्तर-पूर्वी हवा का दौर फिर आएगा, जिसकी वजह से ठंड तेज महसूस होगी। ठंड लौटने का कारण यह भी है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद ठंड का रास्ता साफ हो जाता है।

खबरें और भी हैं...