शनिवार देर रात पलासिया इलाके में एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। उसने सड़क पर खड़ी आई बस पर पत्थर बरसाए। मौके पर मौजूद ड्यूटी कर रहे नगर सैनिक पर भी चाकू से हमला कर दिया। उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया गया है। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।
पलासिया थाने में फरियादी सुनील चौहान निवासी नेहरू नगर की शिकायत पर आरोपी योगेश के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा तोड़फोड़ और हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सुनील चौहान नगर सैनिक है। वह रात को ट्रैफिक पुलिस के साथ चौराहे पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान आरोपी आया और उससे गाली-गलौज करने लगा। साथ ही, सड़क पर खड़ी आई.बस पर भी पत्थर मारे। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। पुलिस का कहना है, आरोपी खुद का नाम योगेश बता रहा था, वह मानसिक रूप से बीमार लग रहा है।
नगर सैनिक ने बताया, उसे गीता भवन चौराहे पर ट्रैफिक इंतजाम के लिए लगाया गया था, तभी योगेश वहां पहुंचा और झगड़ा शुरू कर दिया। जब सैनिक ने हटने को कहा, तो चाकू से हमला कर दिया। सड़क पर हंगामा मचाने लगा। वहां से गुजर रही 3 सिटी बस और कार पर भी पत्थर बरसा कर कांच फोड़ दिए। आधे घंटे तक वो हंगामा मचाता रहा। बाद में पलासिया पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लेकर गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.