• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Two And A Half Million Ran To America From His Wife, Indore's Fake Engineer Groom Married A Mumbai Girl In Rajasthan In A Luxurious Hotel

पत्नी से ढाई करोड़ ऐंठ अमेरिका भागा:इंदौर के फरेबी इंजीनियर दूल्हे ने राजस्थान में मुंबई की लड़की से आलीशान होटल में की थी शादी

इंदौर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पत्नी और ससुर से ढाई करोड़ ऐंठकर इंदौर के एक फरेबी सॉफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हे के अमेरिका भागने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस लुटेरे दूल्हे ने मुंबई की लड़की से राजस्थान के उदयपुर के ताज लेक पैलेस में शादी रचाई। उसने दहेज में कुल करीब ढाई करोड़ रुपए ले लिए। वह शादी के एक महीने बाद ही अमेरिका भाग गया। उसने पहले भी इसी तरह दो लड़कियों के साथ ऐसा किया है।

पत्नी ने मुंबई के मंटुआ थाने में दूल्हे और उसके पिता पर दहेज प्रताड़ना, धोखाधड़ी, मारपीट समेत आधा दर्जन मामलों में एफआईआर दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि इसी तरह दो लड़कियों से ऐसा ही किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों के परिवारों ने की थी बात, ताज लेक पैलेस में रचाई शादी

लसूड़िया थाना क्षेत्र के शांति निकेतन निवासी विशाल अग्रवाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पलासिया के शेखर बिल्डिंग में उसका ऑफिस है। उसके पिता विमल अग्रवाल तुकोगंज इलाके में प्रॉपर्टी का काम करते हैं। संजना पार्क निवासी दाल कारोबारी अनिल मंगल और सुधा मंगल ने शेयर कमोडिटी से जुड़े अजय अग्रवाल से उनकी बेटी निधि से शादी की बात की थी। उन्होंने कहा कि विशाल से शादी करके निधि खुश रहेगी। इसके बाद निधि और विशाल की शादी तय हुई। विशाल ने सगाई में 70 लाख रुपए लिए गए। शादी 25 अप्रैल 2021 को उदयपुर के ताज लेक पैलेस में हुई थी।

लेक पैलेस में शादी की तस्वीर।
लेक पैलेस में शादी की तस्वीर।

काम का बहाना देकर शादी के एक महीने बाद ही भागा
विशाल शादी के एक महीने बाद काम होने की बात कहकर अमेरिका भाग गया। निधि के मुताबिक दहेज और उसके बाद 2 करोड़ 41 लाख रुपए नकदी व ज्वैलरी ली गई। विशाल के अमेरिका भाग जाने के बाद ससुराल वाले विमल अग्रवाल, अलका अग्रवाल, आंचल, आदित्य गर्ग, नीरज द्विवेदी, अनिल और सुधा ने साजिश कर उसे मायके भेज दिया। मुंबई पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है। निधि ने पुलिस को बताया कि आसपास के लोगों से बातचीत में यह पता चला कि विशाल पहले भी दो बार शादी कर चुका है। शादी के आठ दिन बाद ही भाग गया था। परिवार वालों ने दोनों शादियों में भी दहेज लिया था।
सगाई में लिए 70 लाख और शादी में 90 लाख का दहेज
निधि के परिवार के लोगों ने बताया कि सगाई के दौरान विमल अग्रवाल को 70 लाख रुपए नकद दिए थे। शादी में 50 तोला सोना और 300 ग्राम चांदी के जेवर समेत 90 लाख का दहेज का सामान दिया गया था। इसके साथ ही 18 लाख नकद विमल अग्रवाल ने निजी काम से लिए थे। इसके अलावा अन्य काम बताकर रुपए लिए गए। परिवार ने बताया कि कुल मिलाकर उनके करीब ढाई करोड़ रुपए की ठगी की गई है।