पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिला प्रशासन द्वारा अवैध जहरीली शराब के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के आदेशानुसार एसपी आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त अधिकारी यशवंत धनोरा के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री द्वारा एक संयुक्त टीम गठित की। जिसमें आबकारी उप निरीक्षक एकता सोनकर, मुख्य आरक्षक अमृतलाल, आबकारी आरक्षक ईश्वरलाल एवं राजगढ़ थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक दीपिका बामनिया, एएसआई विजय मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेश चौहान, सैनिक जगदीश की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरदारपुर की संजय कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, बस स्टैंड व धुलेट क्षेत्र में दबिश दी। जहां शराब बनाते हुए चालू हाथ भट्टी मिली। लगभग 1690 किलो ग्राम महुआ लहान सैंपल लेकर नष्ट किया गया। आबकारी उप निरीक्षक सोनकर ने बताया 180 लीटर हाथ भट्टी शराब भी नष्ट की। आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 5 प्रकरण एवं 34(2) का एक प्रकरण बनाया।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.