पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शुक्रवार रात 8 बजे से सरदारपुर तहसील में बेमाैसम हुई बारिश से गेहूं, चने की फसल में नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल खेताें में बिछ गई। जबकि चने की फसल में भी फल झड़ने से नुकसान हुआ है। किसान बाबू ओथवाल, कमल पटेल, महेश मुकाती, गोपाल चौधरी ने बताया इस समय फसल में फल-फूल आने का समय था। गेहूं के खेत मे बिछ जाने से दाना बारीक रहकर दागी हाेगा। उत्पादन भी प्रभावित हाेगा। किसानाें ने मुख्यमंत्री व कलेक्टर से चौपट हुई फसल का सर्वे करवा कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
समीप गांव हातोद में भी किसानों के खेतों में खड़ी फसल बिछ गई। धर्मेंद्र पाटीदार की 13 बीघा की गेहूं फसल खेत में आड़ी हाे गई। दुर्गालाल पाटीदार, सेवाराम पाटीदार, राजेश पाटीदार, सोहनसिंह पटेल के खेतों में नुकसान हुआ। मोरगांव के उदयसिंह सिसाैदिया, धर्मेंद्र पटेल, मुरली पाटीदार आदि के खेत में भी नुकसान हुआ।
15 गांव के किसानाें का हुआ नुकसान
रात में एक घंटे हुई बारिश से गंधवानी ब्लॉक के 15 गांव के सैकड़ों किसानों की गेहूं व चने फसल में नुकसान हुआ। ग्राम खेड़ी बुजुर्ग में हवा के साथ हुई बारिश से कई किसानों की गेहूं की फसल आड़ी हाे गई। पहले खरीफ की फसल में नुकसान हुआ।
अब रबी की फसल भी प्रकृति की मार के चलते खराब हो गई। किसान शंकर ने बताया 3 बीघा में लगाई गेंहू की फसल पूरी फसल चौपट हो गई। खेड़ी बुजुर्ग के शंकर पिता गोंदिया, जयराम पिता गोंदिया, जुवान सिंग पिता रूपसिंग, किशोर पिता छोटीया, राजाराम गुलसिंग, बालचंद्र गुलसिंग, कुंवर सिंग पिता छोटीया सहित सैकड़ों किसानों की फसल में नुकसान हुआ।
बारिश के चलते मजदूर वापस लौटे
शुक्रवार रात 10 बजे से 6 बजे तक हुई बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई। वर्तमान में मटर और गेहूं चना की फसल किसानों ने बो रखी है। गेहूं की फसल में नुकसान की आशंका किसानाें ने जताई। वर्तमान में मटर की फसल की तुड़ाई का काम चल रहा है।
ऐसे में कई मजदूर कोद सहित आसपास के क्षेत्र में पहुंचे हैं। रोड किनारे तिरपाल की झोपड़ी बना कर रहने वाले परिवाराें की बारिश से आफत हाे गई। मजदूर इधर-उधर भागते दिखे। कई मजदूरों ने मकानों के बरामदे में शरण ली। सुबह होते वे अपने घर की ओर बस से लौट गए ताे कुछ ने बारिश खुलने के बाद में किसानों के मकानों के बरामदे में भाेजन बनाया।
लेट लगाई फसल काे मिलेगा फायदा
^गेहूं की फसल के खेत में बिछने से दाना बारीक हाेकर उत्पादन प्रभावित हाेगा। सब्जियाें में आए फूल झड़ जाएंगे। बारिश व बादल हाेने से फसल में कीटाें का प्रकाेप बढ़ेगा। हालांकि यह बारिश लैट फसल के लिए फायदेमंद है।
डाॅ. जीएस गाठिये, कृषि वैज्ञानिक, धार
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.