रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव आज होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मतदान पर्चियां तैयार करने के साथ ही बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए कुंजीलाल दुबे प्रेक्षागृह में छह बूथ बनाए गए हैं। आज सुबह 10 बजे से एक बजे तक मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। मतदान में 475 कर्मचारी वोट देंगे। लंच के बाद दोपहर दो बजे से मतगणना होगी और शाम को ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
चुनाव अधिकारी प्रो. सुरेंद्र सिंह के मुताबिक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव में 40 उम्मीदवार मैदान में होंगे। अध्यक्ष के एक पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए आठ, महासचिव के एक पद के लिए तीन, संयुक्त सचिव के एक पद के लिए पांच, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए चार एवं कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.