पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मदन महल अंडरब्रिज का विस्तार कार्य पूरा होते ही 83 दिनों बाद सोमवार को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। जिसके साथ ही यहाँ से आवाजाही शुरू हो गई है। यह अंडरब्रिज पिछले 1 दिसम्बर से बंद था। अंडरब्रिज विस्तार कार्य के लिए बंद किए जाने के बाद से ही दशमेश द्वार से मदन महल स्टेशन प्लेटफार्म-3 की ओर से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था।
बताया जाता है कि अंडरब्रिज की लंबाई 10 मीटर बढ़ाने का कार्य कराया जा रहा था, जिसके चलते यह रास्ता बंद किया गया था। यहाँ से आवाजाही बंद किए जाने के बाद लोगों को शास्त्रीब्रिज और कछपुरा ओवरब्रिज का फेरा लगाकर जाना पड़ रहा था।
अधिकांश को तो पता नहीं चला
अंडरब्रिज सोमवार से भले ही लोगों के लिए चालू कर दिया गया है, मगर पहले दिन उतनी भीड़ तो नजर नहीं आई जो पहले दिखाई देती थी, इसका कारण यह भी बताया जा रहा है कि मदन महल अंडरब्रिज आवागमन के लिए खोले जाने की अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं थी।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.