पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हवा में पूरी तरह से नमी खत्म होने और आसमान साफ होते ही सर्दी ने पूरी तरह से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव के बाद शहर शीतलहर की गिरफ्त में आ गया है। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। शनिवार को सर्दी के अभी तक बीते सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। शहर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से 6 डिग्री नीचे रहा।
इसी तरह अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री से. दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। दिन के वक्त हवा में तीखी ठण्डक महसूस हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कम से कम दो दिन और इस तरह की सर्दी का असर बरकरार रहने वाला है। मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी के अनुसार बीते 6 वर्षों से जनवरी माह में ही विंटर का सबसे कम तापमान दर्ज हो रहा है। इसमें जनवरी के अंतिम सप्ताह में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान ज्यादा नीचे जाता है। अभी आगे संभावना यही है कि पाला भी पड़ सकता है।
बीते 6 वर्षों का न्यूनतम तापमान
2015 4.7 2016 5.0 2017 4.6 2018 5.4 2019 4.4 2020 4.8 2021 4.8
(सभी तापमान डिग्री से. में)
एक नजर इस पर भी
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.