प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ नगरीय निकाय चुनावों में मिली जीत का जश्न मना रहे हैं। इस बीच जबलपुर की बरगी विधानसभा के कांग्रेस विधायक संजय यादव ने शहपुरा नगर परिषद में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी ली है। प्रदेश में वह पहले विधायक हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र में हुई पार्टी की हार की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। जबलपुर जिले की नगर परिषद में हुए चुनाव में कांग्रेस काे हार का सामना करना पड़ा है। यहां 15 में से सिर्फ एक पार्षद उम्मीदवार कांग्रेस का जीता है। यानि इस परिषद में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। जबकि जबलपुर शहर से कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार जगत बहादुर सिंह अन्नू करीब 45 हजार मतों से जीते हैं। भाजपा के 10 और 3 निर्दलीय उम्मीदवार जीते नगर परिषद शाहपुर के 15 में से 10 वार्ड में भाजपा, 3 में निर्दलीय और एक वार्ड में अन्य पार्टी का उम्मीदवार जीता है। परिषद में हुई इस करारी हार का कारण विधायक यादव ने खुद के स्तर पर चुनावी मैनेजमेंट में फेल होना बताया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.