शहर में नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बड़े पैमाने पर विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। सभी निर्माणाधीन विकास कार्यों को गति प्रदान करने निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा ताबड़तोड़ निरीक्षण किया जा रहा हैं। वहीं निगमायुक्त ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए बारिश के पहले विकास कार्य पूर्ण करने को कहा है।
छोटे व्यापारियों को हॉकर्स जोन में किया जाए शिफ्ट
निगमायुक्त ने छोटे व्यापारियों को होकर जोन में जल्द ही शिफ्ट करने को कहा है। गुलौआताल स्थित अत्याधुनिक निमार्णाधीन हॉकर्स जोन, दमोह नाका मनमोहन नगर निर्माणाधीन हॉकर्स जोन, रानीताल तालाब सौंदर्यीकरण के कार्यों के साथ-साथ शहर के अनेक क्षेत्रों में डामरीकरण के कार्यों का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान सभी तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन सभी विकास कार्यो को वर्षा ऋतु आगमन के पूर्व पूर्ण कराएँ। उन्होंने सभी को यह भी निर्देशित किया कि सभी तकनीकी अधिकारी स्वयं अपनी निगरानी में निर्धारित मापदण्डों को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता पूर्ण के कार्य कराएं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.