पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
6 व 7 मार्च को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन हो रहा है। 6 मार्च को वे जबलपुर में न्यायपालिका के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 7 मार्च को दमोह के सिंगौरगढ़ में रानी दुर्गावती की ऐतिहासिक धरोहर सिंगौरगढ़ किले में होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।
यह जानकारी केन्द्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार को जबलपुर में यहां आयोजित पत्रवार्ता के दौरान दी। श्री पटेल ने बताया कि विकास कार्यों के लिये 26 करोड़ का आवंटन मंत्रालय द्वारा किया गया है, जिसमें 6 करोड़ से भारतीय पुरातत्व विभाग के निर्माण कार्य व 20 करोड़ की राशि से मरम्मत व अन्य निर्माण कार्य किये जाएंगे।
नेताजी की याद में एक सप्ताह तक होंगे आयोजन- केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री पटेल ने बताया कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर 1 मार्च से 6 मार्च तक शहर के शहीद स्मारक परिसर में नेताजी की स्मृतियों को फिर से ताजा करने के मकसद से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पत्रवार्ता में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, शरद जैन, अंचल सोनकर, आशीष दुबे, विनोद गोंटिया, स्वाति गोडबोले आदि मौजूद रहे। महाकोशल में पर्यटन की असीम संभावनाएँ- श्री पटेल ने कहा कि महाकोशल के पर्यटन, तीर्थन और प्राकृतिक वातावरण संरक्षित-संवर्धित किया जाएगा।
इस दिशा में सिंगौरगढ़ सहित अन्य स्थानों को विकसित करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। सिंगौरगढ़ किले के आसपास दलपत शाह की समाधि, मंदिर और मढ़िया, फीडर लेक आॅफ निदान वॉटर फाॅल, भैंसाघाट रेस्ट हाउस, नजारा व्यू पाॅइंट आदि का भी विकास किया जाएगा। पी-4 महिलाओं ने लिया सुंदरकांड के पाठ का संकल्प - राम मंदिर िनिर्माण के लिए राम मानस मंडली संजीवनी नगर की महिला सदस्यों ने हर घर सुंदरकांड पाठ करने का संकल्प लिया। जब तक मंदिर का निर्माण चलेगा मंडल द्वारा हर सप्ताह शनिवार को सुंदरकांड किया जाएगा। मंडली की संध्या दुबे ने बताया कि हर राम काज में हनुमान जी की भूमिका अहम रहती है, इसी सोच के साथ मंदिर निर्माण के दौरान हनुमान जी का वंदन एवं पाठ निरंतर किया जाएगा। सुंदरकांड उपरांत राम धुन भी गाई जा रही है।। इस मौके पर साधना राठौर, वंदना श्रीवास्तव, सुमन राय व अन्य मौजूद रहीं।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.