पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अब तक 500 एकड़ से अधिक गेहूं की फसलें स्वाहा हो चुकी हैं। बावजूद लोग नरवाई फूंक दे रहे हैं। सिहोरा में नरवाई जलाने वाले किसान के खिलाफ पहली FIR दर्ज कराई गई। कलेक्टर ने नरवाई जलाने पर रोक लगा दी है। अब जलाने वाले के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई होगी।
खलरी गांव निवासी सतीश पटेल किसान है। वह सोमवार की रात खेत में गेहूं की फसल देखने गया था। उसके खेत के पास मिथलेश पटेल, अभिषेक पटेल का खेत है। दोनों के खेत की कटाई हो चुकी है। दोनों अपने खेत की नरवाई आग लगा रहे थे। मना करने के बावजूद दोनों नहीं माने। सतीश पटेल के शोर मचाने पर गांव के भोलू पटेल, शिव प्रसाद काछ, मुकेश काछी, रूपलाल पटेल सहित 25 गांव वाले बाल्टी व बर्तन लेकर पहुंचे।
नरवाई की आग पड़ोसी के गेहूं की खेत में फैल गई
तब तक नरवाई की आग फैल कर बिरजू उर्फ लक्ष्मी प्रसाद झारिया के खेत तक पहुंच गई। जब तक गांव वालों की मदद से आग बुझाई जाती, बिरजू के खेत की फसल जल गई। सिहोरा पुलिस ने मामले में मिथलेश पटेल व अभिषेक पटेल के खिलाफ धारा 435 व 188 भादवि का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिले में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नरवाई जलाने पर रोक लगा दी है।
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.