जबलपुर में दोस्ती के बाद एक किशोरी को एक युवक अपने घर ले गया और उसे धमका कर रेप किया। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तिलवारा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तिलवारा पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी 10वीं में पढ़ती है। तीन महीने पहले उसकी सगड़ा निवासी मनीष ठाकुर से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच माेबाइल पर लंबी बातें होने लगी। मनीष ने किशोरी को झांसा दिया था कि वह उसे पंसद करता है और प्रेम करता है। वह उसी के साथ शादी भी करेगा। किशोरी युवक के झांसे में आ गई।
घर ले जाकर किया रेप
मनीष 24 नवंबर को किशोरी को अपने घर ले गया। उस समय उसके घर पर कोई नहीं था। आरोपी ने अकेलेपन का फायदा उठाते हुए किशोरी के साथ रेप किया। आरोपी ने किशोरी को धमकी देकर चुप करा दिया। किशोरी संजीवनी नगर क्षेत्र में रहती है। वहां की पुलिस ने जीरो पर प्रकरण दर्ज कर तिलवारा थाने को केस ट्रांसफर कर दिया।
रविवार को तिलवारा पुलिस ने असल कायमी करते हुए आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ रेप के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा भी पुलिस ने लगाई है। इसके अलावा उसके खिलाफ धमकी देने का प्रकरण भी दर्ज किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.