पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर निगम आखिरकार नींद से जागा और सदर के बिरमानी पेट्रोल पम्प से लेकर कटंगा तक लगे होर्डिंगों को हटाने की कार्रवाई की गई। एक तो ये होर्डिंग्स नगर निगम की हो चुकी सड़क पर लगे थे, दूसरा ये होर्डिंग्स मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे, क्योंकि मीडिया पॉलिसी में अब होर्डिंग की कोई जगह नहीं है, उनके स्थान पर यूनिपोल लगाए जाने हैं।
चूँकि इसका ठेका केन्ट बोर्ड ने दिया था इसलिए निगम ने लगातार पत्राचार किया और जब किसी प्रकार की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी, इसे देखते हुए निगम ने सख्त कदम उठाते हुए होर्डिंग स्ट्रक्चर, फ्लैक्स और कियोस्क को हटाना शुरू कर दिया है।
पहले ही दिन होर्डिंग के 8 स्ट्रक्चर हटाए गए और 4 कियोस्क हटे। यह अलग बात है कि निगम हमेशा दिखावे की कार्रवाई करता है और उसके बाद अधिकारी मांद में सुस्ताने चले जाते हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार पूरी कार्रवाई की जाएगी। शहर में अवैध यूनिपोल की खेती की जा रही है इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
केन्ट बोर्ड मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तैयार कराई गई आउटडोर मीडिया पॉलिसी 2017 को नहीं मानता है और यही कारण है कि जिन होर्डिंगों के स्ट्रक्चर को पूरे देश में जानलेवा मानते हुए उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया है और उनकी जगह यूनिपोल को अनुमति दी गई है, इसके बाद भी केन्ट ने अपने पूरी सीमा में होर्डिंग को अनुमति देकर रखी है। बात यहीं नहीं रुकी, बल्कि नगर निगम के हिस्से में आई सड़क पर भी केन्ट बोर्ड ने होर्डिंग लगाने की अनुमति प्रदान कर दी और आमदनी की जा रही थी।
इसे देखते हुए निगम ने केन्ट बोर्ड प्रबंधन को पत्र लिखा था, जिसके लिए बोर्ड ने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया जिस पर अब निगम ने कार्रवाई शुरू करते हुए होर्डिंग और उनके स्ट्रक्चर को हटाना शुरू कर दिया है। कार्रवाई के दौरान इजराइल खान, कादिर खान, दिलीप मुले, रेवाशंकर खुरासिया, लक्ष्मण कोरी और मुकेश पारस आदि उपस्थित थे।
बोर्ड अधिकारी बना रहे थे दबाव
निगम के अधिकारी और कर्मचारी जब कार्रवाई कर रहे थे, तब केन्ट बोर्ड के अधिकारियों का लगातार दबाव आ रहा था। वे चाह रहे थे कि निगम यह कार्रवाई न करे। निगम अधिकारियों ने उन्हें साफ शब्दों में कहा कि जिसे जो भी कहना हो, आधिकारिक पत्राचार के जरिए कहा जाए।
नगर निगम ने अवैध और मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले होर्डिंग, यूनिपोल और कियोस्क के खिलाफ अब कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली कड़ी में कटंगा से होर्डिंग हटाए जा रहे हैं और आगे, और भी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई लगातार की जाएगी।
-भूपेन्द्र सिंह, होर्डिंग प्रभारी नगर निगम
गैस कटर से कटवाए स्ट्रक्चर- कार्रवाई के दौरान मौजूद निगम के उपयंत्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, कटंगा से बिरमानी पेट्रोल पम्प तक के होर्डिंग्स को चिन्हित किया गया है। करीब 20 होर्डिंग्स हैं जिन्हें हटाया जाएगा। पहले दिन निगम के दस्ते ने 8 स्ट्रक्चर कटर से काटे हैं। इसके साथ ही कुछ कियोस्क भी हटवाए गए। होर्डिंग के ये स्ट्रक्चर जैन एडवरटाइजर्स के हैं जिनसे निगम को 7.50 लाख रुपए लेने हैं। इसके लिए ठेकेदार का कहना है कि केन्ट बोर्ड के टेंडर के अनुसार 28 फरवरी तक उनका ठेका है, इसके बाद वे निगम से पत्राचार करेंगे।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.