पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर निगम के सोशल मीडिया के ग्रुप में अश्लील लिंक डालने का मामला सामने आया है। सफाईकर्मियों के लिए बने इस ग्रुप में एक संभाग के प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने अश्लील लिंक पोस्ट कर दी। ग्रुप में कई महिलाकर्मी भी जुड़ी हैं। थोड़ी ही देर में ये निगम के कई कर्मियों के पास फैल गया। आरोपी को चूक का अहसास हुआ, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हड़बड़ी में उसने सोशल ग्रुप में डिलीट-मी का विकल्प चुन लिया।
जानकारी के अनुसार शहर की सफाई व्यवस्था समेत अन्य शासकीय आदेशों के क्रम में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया गया है। इसमें स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर सुपरवाइजर तक जुड़े हैं। रविवार शाम चार से छह बजे बीच में इस ग्रुप में अश्लील लिंक ने हड़कंप मचा दिया।
संभाग क्रमांक छह के कर्मी से हुई पोस्ट
ये लिंक संभाग क्रमांक छह के प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रवींद्र सिंह के नंबर से पोस्ट हुई थी। लिंक देखकर एक महिला अधिकारी ने कमेंट भी किया। जैसे ही, रवींद्र सिंह के पास इसकी खबर पहुंची, तो उन्होंने हड़बड़ी में डिलीट-मी का विकल्प चुन लिया। डिलीट-ऑल का विकल्प न चुनने की वजह से कई लोगों ने लिंक ओपन कर लिया था।
सोमवार को विभाग में बना रहा चर्चा का विषय
सोमवार को नगर निगम का कार्यालय खुला तो पूरे दिन इसी अश्लील लिंक को लेकर सहकर्मी चटखारे लेते रहे। मामले में स्वच्छता प्रभारी एकता अग्रवाल और स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने इस तरह की किसी लिंक की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। दोनों का दावा है कि उन्हें जानकारी नहीं है। उधर, सूत्रों की मानें तो इसकी खबर निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह तक पहुंच गई है। इस कर्मी पर गाज भी गिर सकती है।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.