पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पहाड़ी राज्यों से आ रही सर्द हवाओं ने शहर को ठिठुरा दिया है। शुक्रवार रात को पारा ने इस सीजन का न्यूनतम रिकॉर्ड बनाया। पांच डिग्री के नीचे गया पारा शनिवार सुबह 10 बजे तक 10 के नीचे रहा। सुबह साढ़े आठ बजे 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसकी वजह से लोगों के हाथ-पैर गलन से अकड़ जा रहे थे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभावी होने तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।
सर्द रात का सितम
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह 24 घंटे की तुलना में 4 और सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस था। मौसम में ये बदलाव आसमान साफ होने और पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते हुआ। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते जो हल्के बादल आसमान में छाए थे, वो शुक्रवार को दोपहर बाद पूरी तरह से साफ हाे गए थे। इससे पहले बीते 26 जनवरी को दिन का तापमान अपने न्यूनतम स्तर तक पहुंचा था। तब दिन में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री था, जो सामान्य से छह डिग्री कम था।
25 जनवरी | 9.7 डिग्री सेल्सियस |
26 जनवरी | 8.6 डिग्री सेल्सियस |
27 जनवरी | 9.6 डिग्री सेल्सियस |
28 जनवरी | 8.6 डिग्री सेल्सियस |
29 जनवरी | 4.8 डिग्री सेल्सियस |
ऊपर-नीचे हो रहा तापमान
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पारा पिछले एक सप्ताह से ऊपर-नीचे बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। सुबह आर्द्रता 70 प्रतिशत रहा। वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी ने बताया कि हवा की दिशा उत्तरी होने से तापमान नीचे आया है। एक फरवरी को अगले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभावी होने का अनुमान है। इसके बाद ही तापमान में परिवर्तन दिखेगा। तब तक पारा इसी तरह सितम ढाएगी।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.