पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पत्नी के रूठने से व्यथित होकर 32 वर्षीय युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश बुधवार सुबह कमरे में लटकी देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
मंगलवार को हुआ था पत्नी से विवाद
जानकारी के अनुसार शिवपुरी कजरवारा निवासी पवन खरे (32) मजदूरी करता है। मंगलवार को घरेलू बातों को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसे लेकर वह काफी आहत था। सुबह देर तक वह नहीं उठा तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। आवाज देकर बुलाया, तो अंदर से जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमरे में पहुंचे तो वह फंदे से लटका मिला।
फंदे से उतार कर पहुंचाया अस्पताल
एसआई विश्वेश्वर वर्मा ने बताया कि आठ बजे पड़ोसियों से सूचना मिली थी। वे उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए थे। पड़ोसियों ने बताया कि फंदे से उतारते समय उसकी सांसें चल रही थीं। हालांकि निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मजदूरी करता था पवन
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पवन खरे मजदूरी करता था। उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी से आए दिन उसका किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। मंगलवार को भी उनका विवाद हुआ था। इसके बाद बच्चों काे लेकर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। पति की आत्महत्या की खबर पाकर वह लौटी।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.