जबलपुर में समलैंगिक संबंधों में 30 साल के एक युवक की हत्या कर दी। मृतक के 12 साल की उम्र में ही मुख्य आरोपी से संबंध बन गए थे। युवक ने वीडियो बना लिया था और वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। इससे परेशान होकर समलैंगिक दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर पत्थरों से सिर कुचलकर उसे मार डाला।
युवक की लाश 29 जनवरी को शारदा पार्क में मिली थी। रांझी टीआई विजय सिंह परस्ते ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटनास्थल की जांच के दौरान महालक्ष्मी मंदिर के पास मृतक की बाइक मिली। ये बाइक मृतक की बहन शिवानी के नाम पर है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर शिवानी के घर बंगला नंबर दो के सामने सर्वेंट क्वार्टर सीओडी गोकलपुर तक पहुंची। शिवानी ने मृतक की पहचान अपने भाई देवी बेन (30) के रूप में की। पूछताछ में पता चला कि 28 जनवरी की शाम से वह गायब था।
पूछताछ में आरोपियों के बारे में पता चला
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि देवी को आखिरी बार 28 जनवरी की रात सवा 8 बजे शांतिनगर रांझी निवासी विनोद रजक और शुभम पटेल के साथ शारदा नगर पार्क के पास देखा गया था। पुलिस ने विनोद रजक उर्फ शेरा (48) और शुभम (22) को दबोच लिया। पूछताछ में विनोद ने बताया कि वह पहले देवी बेन के मोहल्ले में रहता था। वहां उनके बीच समलैंगिक संबंध बन गए थे।
विनोद के सामने ही देवी का जन्म
विनोद और देवी की उम्र में 18 साल का अंतर है। विनोद की पत्नी का निधन हो चुका है। देवी 12 साल का था। तब से विनोद से उसके समलैंगिक संबंध थे। समलैंगिक बनाने में विनोद का हाथ रहा। देवी को इसकी लत लग गई। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसने विनोद के साथ संबंधों का वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह विनोद को ब्लैकमेल कर रहा था।
विनोद की दोस्ती अब शुभम के साथ
विनोद की दोस्ती अब 22 साल के शुभम से हो गई है। देवी को ये पसंद नहीं था। विनोद ने शुभम को देवी के बारे में बताया। ये भी बताया कि वह उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहता है। वह इस रिश्ते से परेशान हो चुका है। इस पर शुभम पटेल देवी की हत्या करने के लिए विनोद की साजिश में शामिल हो गया।
शराब पिलाकर की हत्या
28 जनवरी की शाम शुभम के साथ विनोद ने मैमोरी तिराहा से शराब खरीदी और शारदा नगर पार्क पहुंचा। वहां देवी बेन को भी शराब पिलाने के लिए बुलाया। रात 10 बजे के लगभग दोनों ने देवी सिंह को धक्का देकर रोड पर गिरा दिया। इसके बाद दोनों ने पास पड़े पत्थरों को उसके सिर पर पटक दिया। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद देवी बेन का पर्स, मोबाइल व बाइक ले जाकर महालक्ष्मी मंदिर के पास छिपा दिया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
ये खबर भी पढ़ें-
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.