जबलपुर कृषि उपज मंडी में आज 100 क्विंटल अदरक पहुंची। जिसके कारण मंडी में अदरक का न्यूनतम भाव ₹14 किलो थोक में बिका। वहीं आज सरसों के दाम ₹200 क्विंटल तक टूटा। मंडी में अनाज की कुल आवक पिछले दिनों की तुलना में करीब 3000 क्विंटल बढ़ी। मंडी में अनाज की कुल आवक 8,535 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 760 क्विंटल व फल की कुल आवक पिछले दिन की तुलना 120 क्विंटल अधिक होकर 510 क्विंटल रही।
अनाज के दाम
कृषि उपज मंडी में गेहूं न्यूनतम 1,985 ₹ क्विंटल, अधिकतम 2,131 ₹ क्विंटल वही मॉडल रेट 2,017 रुपए क्विंटल रहा। मंडी में आवक डेढ़ हजार क्विंटल कम रही। 7,017 ₹ क्विंटल गेहूं की आवक रहीं।
सरसों के दाम मंडी में आज 200 रुपए क्विंटल तक उतरें। न्यूनतम 5,815 ₹ क्विंटल, अधिकतम 6,190 ₹ क्विंटल व मॉडल रेट 5,900 ₹ रुपए रहा। चना देशी के आज भाव ₹240 क्विंटल तक बढ़े। न्यूनतम भाव 4,240 ₹ क्विंटल, अधिकतम भाव 4,545 ₹ मॉडल दाम 4,430 रुपए क्विंटल तक था। जबकि मंडी में 393 क्विंटल देसी चना की आवक रही।
सब्जियों के दाम
मंडी में पिछले दिनों की तुलना करीब डेढ़ सौ क्विंटल आलू की आवक कम रही। आलू 400 क्विंटल आया। जिसका न्यूनतम दाम 1,000 ₹ क्विंटल, अधिकतम दाम 1,400 ₹ क्विंटल, वही मॉडल भाव 1,200 ₹ क्विंटल तक रहा। फुटकर बाजारों में आलू के दाम 25 से ₹30 किलो तक रहे। प्याज का न्यूनतम दाम 8,00 रूपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,200 रुपए क्विंटल व मॉडल भाव 1000 ₹ तक रहा।
मंडी में टमाटर आज 70 क्विंटल पहुंचा। जिसका न्यूनतम दाम 1,100 अधिकतम दाम 1,500 ₹ वही मॉडल रेट 1,300 ₹ के करीब रहा। खीरा का न्यूनतम दाम 850 रुपए व अधिकतम दाम 1,200 रुपए तक रहा। हरी मिर्च के दाम 1,300 रुपए क्विंटल, अदरक के भाव 2,000 रुपए क्विंटल तक रहें।
फलों के दाम
मंडी में केले का न्यूनतम भाव 1,500 रुपए क्विंटल, संतरा 3,000 रुपए क्विंटल, तरबूज 1,000 रुपए क्विंटल, अंगूर 2,500 रुपए किवंटल तक मंडी में बिका। वहीं मंडी में आम, सेव व नींबू की गाड़ी नहीं पहुंची।
जिंस | कीमत प्रति क्विंटल |
गेहूं | 1985 से 2131 रुपए |
तुवर | 5400 से 6335 रुपए |
चना | 4240 से 4545 रुपए |
मसूर | 5800 से 6300 रुपए |
सरसों | 5815 से 6190 रुपए |
आलू, भिंडी व तरबूज | 1000 से 1400 रुपए |
प्याज | 800 से 1200 रुपए |
खीरा व टमाटर | 1100 से 1500 रुपए |
मिर्च | 1600 से 2000 रुपए |
बैंगन | 850 से 1200 रुपए |
अदरक | 1400 से 2000 रुपए |
गोभी | 80 से 1300 रुपए |
संतरा | 2800 से 3500 रुपए |
केला | 1300 से 1700 रुपए |
खरबूज | 1600 से 2000 रुपए |
अंगूर | 2300 से 2700 रुपए |
मटर | 3455 से 4025 रुपए |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.