दो बच्चों को छोड़ कर ली सुसाइड:जबलपुर में महिला ने जहर खाया, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

जबलपुरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएम के बाद वर्षा ठाकुर का शव ले जाते हुए परिजन। - Dainik Bhaskar
पीएम के बाद वर्षा ठाकुर का शव ले जाते हुए परिजन।

दो बच्चों की मां ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। पति ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां तीन दिन इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। सुसाइड की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। भेड़ाघाट पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

भेड़ाघाट पुलिस के मुताबिक हीरापुर बंधा निवासी राजकुमार ठाकुर राजगीर मिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी वर्षा ठाकुर (29) ने बीते 20 अक्टूबर को जहर खा लिया था। दरअसल वह मोहल्ले में पूजा करने गई थी। वहां से लौटी तो पति से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने कुछ खा लिया।

मास्क लगाए पति राजकुमार ठाकुर और रोते-बिलखते परिजन।
मास्क लगाए पति राजकुमार ठाकुर और रोते-बिलखते परिजन।

तबियत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला

पति राजकुमार के मुताबिक रात में उसकी पत्नी वर्षा उल्टी कर रही थी। तब पता चला कि उसने कुछ जहर खा लिया है। इसके बाद वह उसे लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां 22 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। भेड़ाघाट पुलिस ने शनिवार 23 अक्टूबर को पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

दो बच्चें हैं वर्षा के

वर्षा के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी रागिनी 8 वर्ष और बेटा संस्कार 6 वर्ष के हैं। जेठानी ने दोनों बच्चों को संभाल रखा है। पति राजकुमार ठाकुर के मुताबिक सुसाइड की वजह उसे समझ में नहीं आ रहा है। उसका ऐसा कोई विवाद भी नहीं हुआ था। भेड़ाघाट टीआई शफीक खान के मुताबिक पीएम रिपोर्ट और परिजनों के कथन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...