पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मौसम में पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। शुक्रवार को हल्के बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा। इसके चलते जहां धूप के तेवर कमजोर रहा। वहीं ठंड से भी लोगों को राहत मिली हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। तब तापमान में बढ़ोत्तरी दिखेगी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 0.1 डिग्री कम है। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। आज इसके 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हवा उत्तर-पूर्वी होने से न्यूनतम तापमान में मामूली कमी दिख रही है। पिछले वर्ष इसी तारीख को न्यूनतम तापमान जहां 11 डिग्री था। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक गया था।
पश् का प्रभाव निकल रहा
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिम विक्षोभ) का प्रभाव निकल रहा है। एक-दो दिन आंशिक असर बना रह सकता है। इसी के चलते आसमान में हल्के बादल बने हुए हैं। रात में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। तब न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.