पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना ने नौ अप्रैल को जबलपुर में अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। एक दिन में 369 नए संक्रमित सामने आ गए। अब संक्रमण की रफ्तार पर लॉकडाउन से ब्रेक लगाने की तैयारी है। नौ अप्रैल दिन शुक्रवार की शाम छह बजते ही दुकानों के शटर अगले 60 घंटे के लिए गिर गए। गली-चौराहे पर पुलिस का पहरा है। शहर में अमल कराने के लिए डेढ़ हजार तो ग्रामीण क्षेत्रों में एक हजार जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो सोमवार के आगे भी लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने सभी शहरों में 60 घंटे का लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। इसके आगे लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का अधिकार स्थानीय जिला प्रशासन को सौंपा है। आज शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक कुल 60 घंटे का लॉकडाउन प्रभावी हो चुका है। इसमें किसी भी तरह की सार्वजनिक गतिविधियां नहीं कर पाएंगे। सिर्फ अनुमति वाले कार्यक्रम ही तय संख्या में हो पाएंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन ने लोगों की समस्याओं को कम से कम करने के लिए दूध, दवा, राशन दुकानें, अस्पताल, पेट्रोल पंप, बैंक, एटीएम, सब्जी की दुकानें, वैक्सीन लगवाने वाले, औद्योगिक कर्मियों व मजदूरों को छूट दी है। फ्लाइट और ट्रेन से यात्रा करने वालों को भी आवागमन में छूट दी गई है।
लॉकडाउन में इन्हें छूट...
1500 का बल होगा तैनात, उल्लंघन करने वाले जाएंगे जेल
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि जिले में लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए 2500 का बल तैनात किया गया है। 100 स्थानों पर फिक्स चैकिंग लगी है। वहीं 350 के लगभग पुलिस वाहन हर पल गली-मोहल्ले में घूमते रहेंगे। इसके लिए 100 अतिरिक्त वाहन भी अधिग्रहित किए गए हैं। बेवजह घूमने वालों को अस्थाई जेल भेजा जाएगा। शाम छह बजे से एक घंटे पहले ही पुलिस अपने प्वाइंट पर ड्यूटी संभालने पहुंच गई थी।
हालात नहीं संभले तो लॉकडाउन की अवधि बढ़ सकती है
प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो गुरुवार को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक में अहम निर्णय लिए गए हैं। यदि कोरोना संक्रमण की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो सोमवार की सुबह 6 बजे के बाद भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शासन से भी इस मामले में मार्गदर्शन मांगा गया है। हालांकि सीएम पहले ही लाॅकडाउन की अवधि बढ़ाने का निर्णय स्थानीय जिला प्रशासन के विवेक पर छोड़ चुके हैं। कलेक्टर ने सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इसके लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.