जबलपुर कृषि उपज मंडी में पिछले दिनों की तुलना में अनाज की आवक कम रही। मंडी में एक दिन पहले जहां करीब ₹500 क्विंटल सरसों के दाम उतरे थे वही आज सरसों के भाव ₹500 तक फिर बढ़ गए। काफी दिनों के बाद आम की गाड़ी मंडी में पहुंची। थोक में 1,800 रुपए क्विंटल तक बिका। हालांकि फुटकर में 40 से 60 रुपए वसूले जा रहे हैं। मंडी में अनाज की कुल आवक 8,103 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 990 क्विंटल व फल की कुल आवक 622 क्विंटल रही।
अनाज के दाम
कृषि उपज मंडी में गेहूं न्यूनतम 2,031 ₹ क्विंटल, अधिकतम 2,202 ₹ क्विंटल वही मॉडल रेट 2,069 रुपए क्विंटल रहा। मंडी में आवक चार हजार क्विंटल अधिक रही। 6,151 ₹ क्विंटल गेहूं की आवक रहीं। सरसों का दाम मंडी में आज 500 रुपए क्विंटल बढ़े। न्यूनतम 5,805 ₹ क्विंटल, अधिकतम 6,605 ₹ क्विंटल व मॉडल रेट 6,005 ₹ रुपए रहा। चना देशी के आज भाव ₹200 क्विंटल तक बढ़े। न्यूनतम भाव 4,250 ₹ क्विंटल, अधिकतम भाव 4,525 ₹ मॉडल दाम 4,450 रुपए क्विंटल तक था। जबकि मंडी में पिछले दिनों के मुकाबले करीब 500 क्विंटल देसी चना की आवक कम रही। मंडी में कुल 668 क्विंटल देसी चना की आवक रही।
सब्जियों के थोक दाम
मंडी में पिछले दिनों की तुलना करीब 30 क्विंटल आलू की आवक कम रही। आलू 370 क्विंटल आया। जिसका न्यूनतम दाम 1,100 ₹ क्विंटल, अधिकतम दाम 1,500 ₹ क्विंटल, वही मॉडल भाव 1,300 ₹ क्विंटल तक रहा। प्याज का न्यूनतम दाम 8,00 रूपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,200 रुपए क्विंटल व मॉडल भाव 1000 ₹ तक रहा। मंडी में टमाटर आज 90 क्विंटल पहुंचा। जिसका न्यूनतम दाम 1,100 अधिकतम दाम 1,500 ₹ वही मॉडल रेट 1,300 ₹ के करीब रहा। लौकी का न्यूनतम दाम 900 रुपए व अधिकतम दाम 1,100 रुपए तक रहा। हरी मिर्च के दाम 1,600 रुपए क्विंटल वहीं मंडी में लहसुन, अदरक की गाड़ी नहीं आई।
फुटकर में इस तरह लूट
फुटकर बाजारों में आलू के दाम 20 से ₹30 किलो तक रहे। प्याज 15 से 20 रुपए तो टमाटर 30 से 40 रुपए किलो बिक रहा है। भिंडी 30 रुपए, तो लौकी व कद्दू 25 से 30 रुपए किलो की दर पर बिक रहा। हरी मिर्च 120 से 130 रुपए किलो वहीं हरी धनिया 100 रुपए किलो बेचा जा रहा है।
फलों के दाम
मंडी में केले का न्यूनतम भाव 1,300 रुपए क्विंटल, पपीता 1,700 रुपए क्विंटल, तरबूज 900 रुपए क्विंटल, आम 1,800 रुपए क्विंटल तक मंडी में बिका। वहीं मंडी में सेब व नींबू की गाड़ी नहीं पहुंची।
जिंस | कीमत (रु. प्रति क्विंटल) |
गेहूं | 2031 से 2202 |
सरसों | 5805 से 6605 |
चना | 4250 से 4525 |
आलू, परवल, केरला व टमाटर | 1100 से 1500 |
प्याज | 800 से 1200 |
मिर्च | 1600 से 2000 |
केला | 1300 से 1700 |
पपीता | 1700 से 2200 |
तरबूज | 900 से 1300 |
आम | 1800 से 2300 |
गाजर | 1000 से 1400 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.