रेलवे अस्पताल में आधुनिक एंडोस्कोपी मशीन से होगा इलाज:अब साइनस की सर्जरी हो सकेगा संभव, ऑपरेशन का नहीं दिखेगा निशान

जबलपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर रेलवे अस्पताल में आधुनिक एंडोस्कोपी मशीन स्थापित। - Dainik Bhaskar
जबलपुर रेलवे अस्पताल में आधुनिक एंडोस्कोपी मशीन स्थापित।

पश्चिम मध्य रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय जबलपुर में ईएनटी विभाग में आधुनिक एंडोस्कोपी मशीन स्थापित की गई है। इसकी मदद से अब यहां ईएनटी का जटिल ऑपरेशन संभव हो सकेगा। इसकी मदद से ऑपरेशन करने के बाद कोई निशान भी नहीं दिखेगा। साइनस की सर्जरी भी हो सकेगा।

रेलवे अपने कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए रेलवे जोन के तीनों मंडल मुख्यालय में स्थापित अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों से लैस करने में जुटा है। कोविड के बाद रेलवे अस्पताल में जहां ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो चुका है। वहीं अब ईएनटी की समस्याओं को देखते हुए अत्याधुनिक एंडोस्कोपी मशीन भी स्थापित की गई है। नई आधुनिक तकनीक की फंक्शनल एंडोस्कोपी साइनस सर्जरी (FESS ) सेट मशीन की मदद से जटिल ऑपरेशन संभव हो सकेगा।

ईएनटी के जटिल ऑपरेशन भी अब रेलवे अस्पताल में हो सकेगा।
ईएनटी के जटिल ऑपरेशन भी अब रेलवे अस्पताल में हो सकेगा।

ऑपरेशन के बाद नहीं दिखेगा निशान

इस मशीन में वाइड ऐंगल एंडोस्कोपी और आधुनिक उपकरण है। इससे ईएनटी सर्जरी में सटीक और बिना बाहरी निशान छोड़े सर्जरी हो सकती है। इस एंडोस्कोपी सेट मशीन को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिसकी मदद से जटिल हिस्सों में अधिक सटीकता के साथ सर्जरी की जा सकती है। इसका उपयोग नाक और पैरानॉजल साइनस की पैथोलॉजिकल इलाज के रूप में भी किया जा सकता है। वर्तमान में कोविड के इलाज के बाद ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज में भी इसकी मदद से इलाज किया जा रहा है।

रेलवे के केंद्रीय अस्पताल को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है।
रेलवे के केंद्रीय अस्पताल को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है।