पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के जबलपुर रेल मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। बारात या धार्मिक यात्रा के लिए ग्रुप में बुकिंग कराने के लिए अब उन्हें बेवजह मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी। अब 20 से अधिक लोगों की सामूहिक बुकिंग सभी आरक्षण केंद्रों पर करा सकें 100 से अधिक लोगों की बुकिंग पर ही मुख्यालय आना होगा।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव के मुताबिक पार्टी बुकिंग की सुविधा का रेलवे ने विकेंद्रीकरण कर दिया है। डीआरएम विश्व रंजन ने बताया कि अभी तक 20 से अधिक लोगो को टिकट की बुकिंग मंडल कार्यालय में आकर करानी पड़ती थी। नए आदेश से 15 से 30 यात्रियों के आरक्षण सभी आरक्षण केंद्रों पर करा सकेंगे।
100 यात्री से अधिक का ग्रुप आरक्षण मंडल वाणिज्य प्रबंधक करेंगे
रेलवे ने स्टेशन प्रबंधक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक को 31 से 100 यात्रियों के आग्रिम आरक्षण करने का अधिकार सौंपा है। 100 से अधिक यात्री होने पर मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक को आवेदन देना होगा। ग्रुप आरक्षण की सुविधा जबलपुर के रेल मंडल के रीवा, सतना, मैहर, कटनी, नरसिंहपुर, करेली, पिपरिया, दमोह,सागर सहित अन्य छोटे स्टेशनों के आसपास रहने वाले को अपने पास के आरक्षण केंद्र पर मिलेगा।
शादी-धार्मिक यात्रा के लिए लोग कराते हैं ग्रुप आरक्षण
रेलवे शादी-विवाह, धार्मिक यात्रा के लिए ग्रुप आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराती है। रेलवे इसमें सीट के अनुसार तय किराया और जीएसटी ही लेती है। वहीं पूरी ट्रेन भी कई लोग धार्मिक यात्रा के लिए बुक कराते हैं। ये मंडल मुख्यालय से होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.