पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि विपक्ष कृषि कानून पर सार्थक बहस नहीं चाहता है। किसान आंदोलन की आड़ में सिर्फ मोदी विरोध की राजनीति चल रही है। कृषि कानून किसानों की आमदनी दोगुना करने का रोडमैप है। राज्य सभा में कृषि मंत्री ने साफ कर दिया कि राज्य सरकारें मंडी टैक्स लेती हैं। इस कानून में मंडी टैक्स को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है।
सरकार संशोधन को तैयार है, लेकिन खामियां तो बताएं
मंत्री पटेल ने कहा कि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि कृषि कानून वापस नहीं होगा। सरकार संशोधन के लिए तैयार है, बशर्ते विपक्ष और किसानों के नाम पर आंदोलन करने वाले ये बताएं कि कानून में इस प्रावधान में ये खामी है। मंत्री ने दैनिक भास्कर के सवाल पर कहा कि 26 जनवरी को लालकिले पर किसान आंदोलन की आड़ में हुई अराजकता में सबसे बड़ा नुकसान पुरातत्व की दृष्टि से हुई है।
लाल किले के गुंबद पर लगे तीन में दो कलश गायब
लाल किले पर लगे तीन कलश गायब कर दिए गए थे। एक मिल चुका है, दो गायब है। इसकी चोरी की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई गई है। ये कलश पुरातात्विक महत्व के थे। इस नुकसान का आंकलन पैसे से नहीं हो सकता। आर्थिक नुकसान टिकट काउंटर का हुआ है। ये एक्सीलेंस काउंटर तकनीकी रूप से काफी समृद्ध था। वहीं अंदर-बाहर लगी लाइटों को नुकसान पहुंचाया गया है।
राष्ट्रपति 7 को जाएंगे दमोह
मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि छह को राष्टपति रामनाथ कोविंद जबलपुर में रहेंगे और सात को दमाेह जाएंगे। वहां रानी दुर्गावती की पहली राजधानी रही सिंगौरगढ़ किले का 26 करोड़ रुपए से होने वाले रेनोवेशन का शुभारंभ करेंगे। यहां निदान फाल से लेकर रानी दुर्गावती के पति की समाधि भी है। आल्हा की पत्नी के नाम पर दमोह स्थित बेला तालाब का 10 करोड़ रुपए से सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास होगा। वहीं तांबे की गांधी, लोहिया व दीनदयाल की अलग-अलग मूर्ति स्थापना का भूमि पूजन भी होगा।
छह मार्च को क्षेत्रीय एएसआई कार्यालय का शुभारंभ
छह मार्च को जबलपुर में खुल रहे एएसआई के क्षेत्रीय कार्यालय का राष्ट्रपति शुभारंभ करेंगे। वहीं जबलपुर के शहीद स्मारक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में एक मार्च से छह मार्च के बीच में 400 मीटर के कैनवास पर 200 से अधिक कलाकार उनके त्रिपुरी अधिवेशन को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाएंगे। जबलपुर से नेताजी की गहरा और ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। जबलपुर के त्रिपुरी अधिवेशन में ही वे कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। जबलपुर और सिवनी के जेल में रहे। फारवर्ड ब्लाॅक का पहला अधिवेशन जबलपुर में ही आयोजित किया।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.