सरपंच चुनाव में उपजे विवाद को लेकर जबलपुर के लोहारी गांव में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में मझौली थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी घायल अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती है। पुलिस गिरफ्त में आए सभी आरोपी एक ही परिवार के है जिन्होंने कि सरपंच राहुल के पिता कंचन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
भाजपा नेता कंचन सिंह की हत्या को लेकर asp शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि रविवार की रात चुनावी विवाद पर सर्वेश सिंह और मृतक कंचन सिंह जिसका बेटा अभी लोहारी गांव का सरपंच है उनके परिवार का विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों परिवार आपस में भिड़ गए, दोनों ही तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसमें कंचन सिंह के पेट में गोली लगी। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्याकांड में सर्वेश सिंह, आनंद सिंह और आयुष सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि सानंद सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती है।
मझौली थाना क्षेत्र के लोहारी गांव में भाजपा नेता कंचन सिंह यादव के बेटा राहुल सिंह यादव सरपंच है, जबकि आरोपी सर्वेश सिंह पहले वहां से सरपंच रहें। कुछ माह पहले संपन्न हुए सरपंच चुनाव में दोनों ही परिवार वालों के बीच चुनावी रंजिश चली आ रहीं थी जो कि रविवार की रात हत्या की घटना में बदल गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.