मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हर वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है। खेलों में जबलपुर ने कई राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए। पर बहुत कम लोग जानते होंगे कि विश्व प्रसिद्ध स्नूकर की शुरूआत जबलपुर से हुआ था। 1875 में ब्रिटिश सैन्य अधिकारीयों के मेस से स्नूकर की अवधारणा ने जन्म लिया। ब्रिटिश सेना के अधिकारियों के बीच बिलियर्ड्स एक लोकप्रिय खेल था। परंपरागत बिलियर्ड्स खेल में बदलाव का नतीजा स्नूकर के रूप में सामने आई।
इतिहासकार आनंद सिंह राणा के मुताबिक उन दिनों वायएमसी (यंग मेन क्रिश्चयन एसोसिएशन) जिसे वर्तमान में केंट क्षेत्र, सदर के नाम से जाना जाता है। यहां अंग्रेजों के क्लब हुआ करते थे। यहां सुबह-शाम अंग्रेज एकत्रित होकर विभिन्न खेल खेला करते थे। 1875 में जबलपुर के अधिकारियों का उद्देश्य परंपरागत खेल में बदलाव कर लाल और काले रंग के अलावा उसमें रंगीन गेंदों को भी मिलाना था। इस खेल को मेस में ही नए स्वरुप में खेला गया।
स्नूकर शब्द की उत्पत्ति भी कम रोचक नहीं
स्नूकर शब्द की उत्पत्ति भी कम रोचक नहीं है। ये सैन्य शब्दावली से लिया गया शब्द है। कहते हैं जब डेवनशायर रेजिमेंट के कर्नल सर नेविल चैम्बर्लन इस नए खेल को खेल रहे थे। तभी उनके प्रतिद्वंदी ने गेंद पर निशाना लगाया, लेकिन पॉकेट में गेंद डालने में असफल रहा। चैम्बर्लन ने उसे एक स्नूकर कहकर पुकारा। उन दिनों स्नूकर अनुभवहीन खिलाड़ियों को कहा जाता था। इस तरह स्नूकर बिलियर्ड्स से जुड़ गया। बाद में धीरे-धीरे इसमें और बदलाव आते गए और यह लोकप्रिय खेल बनता गया।
स्टिक की मदद से एक टेबल पर खेला जाता है स्नूकर
वर्तमान में शहर में मौजूद नर्मदा क्लब में अंग्रेज कई सालों तक स्नूकर खेलते रहे। पर भारतीयों को उस समय इसे खेलने का मौका नहीं मिला। स्नूकर खेल एक स्टिक की सहायता से खेला जाता है. इस खेल में एक एक बड़े टेबल का इस्तेमाल किया जाता है, जो 12 फीट × 6 फीट (3.7 मीटर × 1.8 मीटर) के आकार का होता है। इस टेबल पर हरे रंग का मेट चढ़ा होता है। टेबल के चारों कोनों पर चार बड़े होल (पॉट) बने होते हैं।
इस खेल को खेलने के लिए एक स्टिक और रंगीन गेंदों का इस्तेमाल किया जाता है। स्नूकर राष्ट्रमंडल देशों में खेला जाता है। यह खेल चीन में विशेष रूप से और लोकप्रिय हैं। जबलपुर से प्रारंभ हुए इस खेल की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि मोबाइल में भी इसे खेला जाने लगा है। यही नहीं स्नूकर एप भी अब मौजूद हैं।
बिलियर्ड्स और स्नूकर के बीच अंतर?
केबीसी में भी इस पर पूछा जा चुका है सवाल
मशहूर टीवी शो केबीसी के हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में ग्वालियर की प्रोफेसर किरण वाजपेयी से शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने स्नूकर (snooker) खेल से जुड़ा सवाल पूछा था। सवाल था कि मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में किस खेल का इनवेंशन हुआ था? सवाल के जवाब में चार विकल्प दिए गए थे. पोलो, स्नूकर, गोल्फ और बैडमिंटन।
दुनिया में सबसे अधिक स्नूकर और बिलियर्ड्स चैंपियनशिप भारतीयों ने जीतीं
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.