पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
संस्कारधानी से दक्षिण के चांदाफोर्ट के बीच संचालित होने वाली बहुप्रतिक्षित ट्रेन को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वर्चुअल कार्यक्रम में सोमवार आठ मार्च को हरी झंडी दिखाई। महिला दिवस पर शुरू होने वाली इस ट्रेन को महिला सह पायलट कल्पना सिंह मदनमहल तक लेकर गईं। इस ट्रेन में चार महिला टीटी भी सवार हुईं। कार्यक्रम में देरी की वजह से ट्रेन शाम 5.15 बजे रवाना हो पाई। वर्चुअल कार्यक्रम में स्थानीय सांसद राकेश सिंह भी शामिल हुए। इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों में खासा उत्साह दिखा।
जानकारी के अनुसार जबलपुर से गोंदिया ब्रॉडगेज पर शुरू हुई ये पहली स्पेशल ट्रेन 02274/73 सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। जबलपुर से गोंदिया के बीच अब सप्ताह में सभी दिन ट्रेन सुविधा शुरू हो गई। जबलपुर-चांदाफोर्ट के बीच स्पेशल ट्रेन 02274/73 सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को चलेगी। ये ट्रेन जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया होकर चांदाफोर्ट पहुंचेगी। चांदाफोर्ट से बल्लारशाह की दूरी महज 10 किमी ही रह जाती है। बल्लारशाह से दक्षिण के लिए ढेर सारी ट्रेनें हैं।
गाजे-बाजे के साथ ट्रेन को रवाना किया
नई ट्रेन जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह से रवाना हुई। ट्रेन के साथ महिला टीटी मंजू, गीता सिंह, आंचलन सोनकर, बर्खा नागेश रवाना हुए। मदनमहल से आगे विभुति मेश्राम, राजेंद्र ठाकुर, नीरज बरवेले, एके पांडे व किशोर समुद्रे लेकर गए। ट्रेन के मुख्य पायलट एएम राेकड़े थे। ट्रेन शुरू होने पर स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ शहरवासियों ने खुशी मनाई।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर-भारत को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण ट्रैक पर जल्द ही और नई ट्रेन शुरू होगी। रेल मंत्री इसके अलावा करकबेल में तैयार एफओबी और सतना से माला के बीच में छह किमी का पूरा हो चुके दोहरीकरण कार्य का लोकापर्ण किया।
11 मार्च से नियमित संचालन होगा
12 कोच वाली ये ट्रेन को शाम 5.10 बजे रवाना हुई। ये ट्रेन चांदाफोर्ट में देर रात डेढ़ बजे चांदाफोर्ट पहुंचेगी। वापसी में मंगलवार को ये ट्रेन चांदा फोर्ट से दोपहर 2.50 बजे रवाना होकर रात 11.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। 11 मार्च से ये ट्रेन अपने नियमित समय के अनुसार सुबह 5.15 बजे जबलपुर से चांदाफोर्ट के लिए रवाना होगी। दोपहर 1.45 बजे ट्रेन चांदाफोर्ट पहुंचेगी। वहां से दोपहर 2.50 बजे रवाना होकर रात 11.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
जल्द ही मेमू चलाने की रेलवे कर रहा तैयारी
डीआरएम जबलपुर के मुताबिक जबलपुर से गोंदिया जाने के लिए अब सप्ताह में सभी दिन ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। हालांकि गोंदिया से जबलपुर आने के लिए सप्ताह में पांच दिन ही ट्रेन की सुविधा है। सोमवार व शनिवार को अभी कोई ट्रेन नहीं है। रेलवे जल्द ही इस ट्रैक पर मेमू चलाने की तैयारी कर रहा है।
इस तरह स्टेशनों पर आगमन व प्रस्थान
सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन में कुल 12 कोच होगा। इसमें कुल 977 लोग सवार हो पाएंगे। 11 मार्च से ये ट्रेन अपने नियमित समय पर जबलपुर से सुबह 5.15 बजे रवाना होगी। मदनमहल महल में 5.23 बजे पहुंच कर दो मिनट बाद रवाना होगी। सुबह 8.10 बजे नैनपुर पहुंचेगी। पांच मिनट बाद रवाना होगी। बालाघाट सुबह 9.35 बजे पहुुंच कर पांच मिनट का स्टॉपेज लेगी। गोंदिया में सुबह 10.15 बजे पहुंचेगी। 10 मिनट बाद ट्रेन चांदाफोर्ट के लिए रवाना होगी। दोपहर में 1.45 बजे चांदाफोर्ट पहुंचेगी।
वापसी में रात 11.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी
रेलवे के मुताबिक ये ट्रेन दोपहर 2.50 बजे चांदाफोर्ट से रवाना होगी। गोंदिया शाम 6.15 बजे पहुंच कर 6.25 पर रवाना होगी। बालाघाट रात 7.10 बजे पहुंचेगी और 5 मिनट का स्टापेज लेकर रवाना होगी। नैनपुर स्टेशन पर रात 8.30 पर पहुंच कर 8.35 बजे रवाना होगी। रात 11.08 बजे मदनमहल पहुंचेगी। दो मिनट बाद रवाना होकर रात 11.25 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी।
जबलपुर से नैनपुर से बालाघाट की ओर
गोंदिया से शहर की ओर
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.