जबलपुर कृषि उपज मंडी में सरसों के भाव में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई। मंडी में सरसों के भाव 17 सौ रूपए तक घटे। वही मंडी में जामुन की आवक आना शुरू हो गई है। मंडी में अनाज की कुल आवक 10,930 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 1,440 क्विंटल व फल की कुल आवक 155 क्विंटल रही।
अनाज के दाम
कृषि उपज मंडी में गेहूं न्यूनतम 1,901 ₹ क्विंटल, अधिकतम 1,990 ₹ क्विंटल वही मॉडल रेट 1,923 रुपए क्विंटल रहा। मंडी में गेहूं की आवक कुल 2,786 रहीं। सरसों के दाम मंडी में करीब 17 सौ रुपए क्विंटल तक घटे। न्यूनतम 4,000 ₹ क्विंटल, अधिकतम 5,690 ₹ क्विंटल व मॉडल रेट 5,505 ₹ रुपए रहा। वहीं सरसों की आवक कम रही। मंडी में सरसों 4 क्विंटल तक पहुंची। चना देशी के न्यूनतम भाव 4,290 ₹ क्विंटल, अधिकतम भाव 4,545 ₹ मॉडल दाम 4,325 रुपए क्विंटल तक था। जबकि मंडी में करीब 639 क्विंटल देसी चना की आवक रही। मंडी में पिछले दिनों की तुलना में देशी चने की करीब 8 क्विटल आवक कम रहीं।
सब्जियों के दाम
मंडी में आलू की आवक 390 क्विंटल रहीं। जिसका न्यूनतम दाम 1,100 ₹ क्विंटल, अधिकतम दाम 1,500 ₹ क्विंटल, वही मॉडल भाव 1,300 ₹ क्विंटल तक रहा। प्याज का न्यूनतम दाम 7,80 रूपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,700 रुपए क्विंटल व मॉडल भाव 9,00 ₹ तक रहा। मंडी में 310 क्विंटल टमाटर पहुंचा। जिसके न्यूनतम दाम 3,300 रुपए अधिकतम 3,700 वहीं मॉडल भाव 3,500 रुपए क्विंटल रहा। हरी मिर्च 20 क्विंटल पहुंची। जिसका न्यूनतम दाम 1,300 अधिकतम दाम 1,700 ₹ वही मॉडल रेट 1,500 ₹ के करीब रहा। मंडी में अदरक के भाव 2,000 रुपए क्विंटल तक रहें। वहीं लहसुन की गाड़ी मंडी में काफी दिनों के कारण पहुंची। जिसके कारण लहसुन के दाम न्यूनतम 2,400 रुपए क्विंटल तक रहें।
फुटकर में इस तरह लूट
फुटकर बाजार में आलू 25 रुपए से 30 रुपए किलो, टमाटर 50 से 70 रुपए किलो, प्याज 12 से 20 रुपए किलो वहीं हरी मिर्च 40 से 60 रुपए किलो, धनिया 80 रुपए किलो, ककड़ी 30 रूपए किलो, अदरक 40 से 50 रुपए किलो, लौकी, खीरा, व गिलकी 20 रुपए किलो तक मंडी में बिक रहे हैं।
फलों के दाम
मंडी में आम 3,500 रुपए क्विंटल, केला के भाव 1,800 रुपए रहें। मंडी में जामुन की आवक आना शुरू हो चुकी हैं। जिसका भाव 2,000 रुपए क्विंटल तक रहा। वहीं नींबू, अनार, संतरा व अंगूर की गाड़ी मंडी में नहीं पहुंची।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.