पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
माँ नर्मदा प्राकट्योत्सव पर आज नर्मदा तट सहित शहर में विविध धार्मिक आयोजन की धूम रहेगी। सुबह से ही भक्तजन माँ आदिशक्ति की आराधना करेंगे। विभिन्न समितियों द्वारा तट पर माँ की भक्ति में अभिषेक-पूजन, हवन, भण्डारा सहित देवी जागरण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
उमाघाट पर होगा चुनरी अर्पण- नर्मदा तीर्थ समिति द्वारा उमाघाट पर नर्मदा जी का पूजन, अभिषेक, चुनरी अर्पण, शोभायात्रा के साथ मंचीय कार्यक्रम, संत-महात्माओं के प्रवचन व जागरण जैसे कार्यक्रम होंगे। शाम 7 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।
सुबह सहस्त्रार्चन, दोपहर में महाआरती - महाआरती समिति द्वारा सुबह 9 बजे माता का सहस्त्रार्चन पूजन, 10.30 बजे शिव जी का महारुद्राभिषेक, दोपहर 12 बजे महाआरती तथा दोपहर 2 बजे से संतों की माँ नर्मदा पर संगोष्ठी होगी।
नौ ग्रह करेंगे महाआरती- विश्वास सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा ग्वारीघाट नर्मदा तट पर आज सुबह 9 बजे गौपूजन, 11:00 बजे रुद्राभिषेक, अपराह्न 4 बजे कन्या पूजन, 5 बजे नर्मदा जी का दुग्ध अभिषेक, शाम 6 बजे नौ ग्रहों द्वारा माँ नर्मदा की महाआरती होगी। मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ जिला संयोजक अमर मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में साधु-संत, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आम लोग सम्मिलित होंगे। शाम 7:30 बजे माँ नर्मदा को हलवे का भोग लगाया जाएगा। रात 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा।
निकलेगी बधाई यात्रा- नर्मदा सेवा संस्थान एवं नर्मदा नृत्य आरती मंडल के तत्वावधान में ग्वारीघाट पर सुबह 8 बजे नर्मदा जी के पूजन के साथ आरती की जाएगी। इसके बाद 10 बजे 10 फीट की अगरबत्ती विधायक तरुण भनोत द्वारा जलाई जाएगी। दोपहर 3:00 बजे से अवधपुरी से प्राकट्योत्सव की बधाई यात्रा निकाली जाएगी।
निकलेगी चुनरी यात्रा- श्री नर्मदा पवित्र क्षेत्र समिति द्वारा सुबह 8 बजे नर्मदा कलश यात्रा की स्थापना की जाएगी। सुबह 10 बजे चुनरी यात्रा के साथ पूजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा।
अवकाश घोषित करने की माँग- जिला अधिवक्ता संघ ने माँ नर्मदा प्राकट्योत्सव पर सरकार से अवकाश घोषित करने की माँग की है। इस संंबंध में जीएस ठाकुर के नेतृत्व में जिला अधिवक्ता संघ का आग्रह पत्र सौंपा गया।
मक्रवाहिनी मंदिर में अभिषेक पूजन- माँ मक्रवाहिनी मंदिर पान दरीबा में 56 भोग लगाया जाएगा। इसके साथ माता का कमल पुष्पों से अभिषेक किया जाएगा। आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। शनिवार को भण्डारा प्रसाद वितरण किया जाएगा। भक्तों से उपस्थिति की अपील मक्रवाहिनी परिवार ने की है।
छप्पन भोग भण्डारा - नर्मदा जन्मोत्सव समिति द्वारा ग्वारीघाट में पगलानंद आश्रम के बाजू से छप्पन भोग भण्डारे का आयोजन किया गया है। समिति के प्रमुख सुशील महाराज, मंचन दुबे, जितेंद्र मिश्रा, पंकज पांडे आदि ने बताया कि छप्पन भोग भण्डारे में सभी भोग 51 किलो और 101 किलो से अधिक के होंगे।
नर्मदा को स्वच्छ रखने वाले सेवकों का सम्मान- योगमणि ट्रस्ट स्व. डॉ. उर्मिला ताई जामदार के जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत गुरुवार को नर्मदा तट पर नर्मदा को स्वच्छ रखने वाले सेवकों का सम्मान किया गया। डॉ. जितेंद्र जामदार ने संतों का स्वागत किया। कार्यक्रम में भैयाजी सरकार, नीलेश रावल, तेजस्वनी दुबे, ओंकार दुबे, सुधीर अग्रवाल, शिव शंकर पटेल, शैलेन्द्र ठाकुर, अशोक रंगा, अरुणेंद्र कुमार मिश्रा, राजनारायण द्विवेदी, भूपेंद्र प्यासी, चन्द्रकान्त त्रिपाठी आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजय दुल्हानी, मकसूद चिश्ती, अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.