पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शनिवार को शहर में अल्प प्रवास हुआ। राजकीय िविमान से डुमना एयरपोर्ट पहुँचे सिंह के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद थे। एयरपोर्ट में शहर के भाजपा नेताओं ने सीएम व प्रदेश अध्यक्ष की आगवानी की और फिर करीब दस मिनट तक मुख्यमंत्री ने पूर्व व वर्तमान विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ आगामी नगरीय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।
सूत्रों के अनुसार सिंह ने सभी को एकजुटता और समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश भी दिए। करीब 10 मिनट की चर्चा के बाद सीएम व प्रदेश अध्यक्ष हेलीकॉप्टर से कटनी के लिए रवाना हुए। शाम करीब साढ़े पाँच बजे सीएम की पुन: डुमना विमानतल पर वापसी हुई। मुख्यमंत्री विमान से भोपाल के लिए रवाना हो गए, जबकि प्रदेश अध्यक्ष शर्मा जबलपुर में रुक गए और जनप्रतिनिधियों के साथ रानीताल स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक भी ली।
शर्मा रविवार को केन्द्रीय बजट के संबंध में पत्रवार्ता करने के बाद दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से मंडला रवाना होंगे। इस मौके पर संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू ितवारी, विधायक अजय िविश्नोई, अशोक रोहाणी, इंदू ितिवारी, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, अखिलेश जैन, सुमित्रा बाल्मीक व अन्य मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.