पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी से शुरू हुआ कोवीशील्ड वैक्सीन का डोज लगवाने की रफ्तार कम रही। अभी तक सिर्फ एक बार ही 100 प्रतिशत वैक्सीशन हो पाया। पहले चरण के लिए जिले के कुल 23 हजार 500 हेल्थ कर्मियों का पंजीयन हुआ था, इसमें से अब तक 12 हजार 263 को ही वैक्सीन लग पाई है। आज भी 69 सेंटर्स पर लगभग 5 हजार 638 लोगों को बुलाया गया। हेल्थ कर्मियों के लिए आज आखिरी मौका है। इसके बाद पोलियों के चलते तीन दिन वैक्सीनेशन बंद रहेगा। एक दिन मॉपअप राउंड के बाद हेल्थ कर्मियों का पोर्टल बंद हो जाएगा।
नौ दिन में हेल्थ कर्मियों का पहला चरण हो जाएगा पूरा
जिले में अब तक नौ दिन वैक्सीनेशन हुआ। कुल 23 हजार 500 के लगभग हेल्थ कर्मियों का पंजीयन पहले चरण में हुआ था। आज शाम पांच बजे पहला चरण पूरा हो जाएगा। तीन फरवरी को हेल्थ कर्मियों को मॉपअप राउंड में बुलाया जाएगा। इसके बाद हेल्थ पोर्टल बंद हो जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर शत्रुघन दाहिया ने बताया कि तीन फरवरी के बाद राजस्व और पुलिस कर्मियों को टीका लगेगा। राजस्व कर्मियों का रजिस्ट्रेशन लगभग पूरा हो चुका है। अब तक 6734 कर्मियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। वहीं पुलिस कर्मियों का रजिस्ट्रेशन चालू है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद वैक्सीन प्राप्त होगी। इसके आधार पर वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा।
वैक्सीनेशन के बाद इस तरह के लक्षण सामान्य
अब तक 223 सेशन हो चुका है प्लान
डॉक्टर दाहिया के मुताबिक अब तक जिले में 223 सेशन प्लान कर कुल 21 हजार 898 लोगों को बुलाया गया था। इसमें अब तक 12 हजार 263 लोगों ने वैक्सीन लगवाया है। वहीं आज 69 सेंटर्स पर कुल पांच हजार 638 लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए मैसेज भेजा गया है। शुक्रवार को जिले में इतने ही सेंटर्स पर 6732 लोगों को बुलाया गया था। पर वैक्सीन लगवाने 3714 हेल्थ कर्मी ही पहुंचे थे। अब तक के वैक्सीनेशन-डे में 21 जनवरी काे ही 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ था।
तीन दिन जिले में पोलियो का अभियान
डॉक्टर शत्रुघन दाहिया के मुताबिक रविवार से तीन दिन तक पोलियो का अभियान चलेगा। इस कारण वैक्सीनेशन अब तीन फरवरी हो होगा। पल्स पोलियों के लिए जिले में कुल जिले में कुल दो हजार 117 केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान जिले में कुल तीन लाख 68 हजार 684 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। सोमवार व मंगलवार को डोर-टू-डोर अभियान में छूटे गए बच्चों को पोलियों की खुराक दी जाएगी।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.