रिसॉर्ट में रजाई में लिपटी मिली लड़की की लाश:दो दिन पहले लड़के के साथ आई; जानें रूम नंबर 5 की कहानी

जबलपुर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

जबलपुर के एक रिसॉर्ट में जिस लड़की की लाश मिली है, उसकी शिनाख्त शिल्पा झारिया के रूप में हुई है। वह शहर के पास के ही एक गांव की रहने वाली थी और जबलपुर में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। पुलिस अब लड़की के साथ आए युवक की तलाश कर रही है।

दरअसल, मंगलवार को एक लड़की का शव रिसॉर्ट के रूम नंबर पांच में रजाई में लिपटा मिला था। उसका गला और कलाई कटी मिली थी। पुलिस को शक है कि उसकी हत्या की गई है। लड़की की उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है। वह दो दिन पहले एक युवक के साथ यहां आई थी। जिस मेखला रिसॉर्ट में लड़की की लाश मिली वह शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर न्यू भेड़ाघाट रोड पर है।

फर्जी आईडी से रिसॉर्ट में लिया कमरा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये भी सामने आया है कि लड़की ने कमरा लेने के लिए जो आईडी जमा कराई थी, वो फर्जी थी। फिलहाल पुलिस रिसॉर्ट में लगे CCTV कैमरों की फुटेज लेकर लड़की के साथ आए युवक को तलाश रही है। युवक ने रिसॉर्ट में जो आईडी जमा कराई, उसके मुताबिक वह गुजरात का रहने वाला है, उसकी लास्ट लोकेशन देवास में मिली है।

ब्यूटी पार्लर में काम करती थी लड़की

पुलिस जांच के मुताबिक शिल्पा निवासी ​​​​​भोखा देवरी गांव 3 साल से जबलपुर के गोरखपुर इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। उसके परिजनों का कहना है कि वह ब्यूटी पार्लर में काम करके अपना खर्चा उठाती थी। वह बहुत कम गांव आती थी। दिवाली पर वह गांव आई हुई थी।

जबलपुर के तिलवारा थाना प्रभारी लक्ष्मण झरिया ने बताया कि लड़की ने रिसॉर्ट में ठहरने के लिए जो आधार कार्ड (आईडी) जमा करवाया था, वह फर्जी निकला है। आईडी कार्ड में ओमती गांव का पता दर्ज था। जांच के दौरान वहां एक खंडहर मकान मिला है। होटल प्रबंधन ने जिस लड़के का आईडी हमें दिया है, उसमें गुजरात का पता लिखा हुआ है।

लड़की का शव कमरे में रजाई में लिपटा मिला। रजाई हटाते ही उसकी मौत का पता चला।
लड़की का शव कमरे में रजाई में लिपटा मिला। रजाई हटाते ही उसकी मौत का पता चला।

जानिए क्या है पूरी कहानी

मेखला रिसॉर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, शिल्पा 6 नवंबर (रविवार) को एक युवक के साथ रिसॉर्ट आई थी। दोनों ने बताया था कि वे गुजरात के रहने वाले हैं और किसी काम से जबलपुर आए हैं। लड़की ने चेक इन के लिए रिसॉर्ट स्टाफ को आधार कार्ड दिया था और अपना नाम राखी मिश्रा बताया था। लड़के ने भी अभिजीत पाटीदार नाम बताते हुए आईडी दी थी। रिसॉर्ट काउंटर पर 1500 रुपए जमा करवाने के बाद उन्हें कमरा नंबर-5 दिया गया था।

पुलिस ने लड़की के शव को अस्पताल भिजवाया। होटल में दी आर्डडी की जांच की तो पता फर्जी निकला।
पुलिस ने लड़की के शव को अस्पताल भिजवाया। होटल में दी आर्डडी की जांच की तो पता फर्जी निकला।

शाम को दोनों साथ घूमने निकले, रात में युवक अकेला लौटा
होटल स्टाफ ने बताया कि रविवार शाम को दोनों साथ घूमने निकले थे। रिसॉर्ट से बाहर लगे सीसीटीवी में वे साथ जाते भी नजर आए। हालांकि रात में लड़का अकेले ही रिसॉर्ट लौटा। सोमवार (7 नवंबर) को अभिजीत ने रिसॉर्ट में ही खाना खाया और फिर दोपहर में बाहर निकल गया। शाम 4 बजे वह लड़की के साथ लौटा और रूम में चला गया। करीब ढाई घंटे बाद शाम 6.30 बजे युवक रिसॉर्ट से निकला और वापस नहीं लौटा।

बुधवार को लड़की के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने उनसे लड़के के बारे में जानकारी मांगी। हालांकि वे कुछ जानकारी नहीं दे पाए।
बुधवार को लड़की के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने उनसे लड़के के बारे में जानकारी मांगी। हालांकि वे कुछ जानकारी नहीं दे पाए।

मंगलवार दोपहर तक रूम नहीं खुला तो हुआ शक
स्टाफ को लड़की के कमरे में होने की बात पता थी। सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर तक रूम का गेट नहीं खुला और न ही कोई ऑर्डर हुआ। लड़का भी नहीं लौटा, तो स्टाफ को शंका हुई। उन्होंने गेट खटखटाया। कोई आवाज नहीं आने पर मैनेजर को सूचना दी। इसके बाद मास्टर चाबी से गेट को खोला गया। भीतर बेड पर लड़की का शव खून से सनी रजाई में लिपटी मिला।

लड़की अभिजीत पाटीदार नाम के लड़के के साथ होटल के कमरा नंबर 5 में रुकी थी। लड़के ने जो आईडी दी थी, उसमें गुजरात का पता लिखा हुआ है।
लड़की अभिजीत पाटीदार नाम के लड़के के साथ होटल के कमरा नंबर 5 में रुकी थी। लड़के ने जो आईडी दी थी, उसमें गुजरात का पता लिखा हुआ है।

रूम में शराब की दो बोतल मिली
कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को कमरे से दो शराब की बोतल मिलीं। इनमें एक बोतल खाली, जबकि दूसरी आधी भरी हुई थी। दो ब्लेड भी पलंग के नजदीक पड़े मिले। आशंका है कि इसी ब्लेड से युवती की कलाई और गला काटा गया है।

जिसकी आईडी से कमरा लिया, वह आई सामने

जबलपुर के आधारताल इलाके में किराए से रह रही राखी मिश्रा ने बताया कि दो साल पहले उसका आधार कार्ड खो गया था। उसने काफी तलाश की थी, लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद दूसरी कॉपी निकलवा ली थी। राखी ने यह भी बताया कि आधार कार्ड गुम होने के बाद शिल्पा नाम की लड़की ने उसे सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। हमारे बीच सोशल मीडिया के जरिए दो-चार बार बात भी हुई थी। हम कभी मिले नहीं थे। मुझे नहीं पता कि मेरी आईडी उसके पास कैसे पहुंची।

ये भी पढ़ें....

मेखला रिसोर्ट में मिली युवती की लाश:रविवार को युवक के साथ आई थी होटल, आज कमरे में मिली मृत, पुलिस जुटी जांच में

जबलपुर के तिलवाराघाट स्थित मेखला रिसोर्ट के एक कमरे में आज शाम एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा हैं कि जिस समय कमरे का दरवाजा खोला गया था उस समय वह निर्वस्त्र हालत में मिली थी। युवती दो दिन पहले अपने एक दोस्त के साथ होटल में आकर रुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज जांच शुरू कर दी हैं। पूरी खबर पढ़ें...