झाबुआ जिले में चमगादड़ के ऊपर गर्मी का कहर टूट रहा है। गर्मी की वजह से सैकड़ों चमगादड़ की मौत हो चुकी है। झाबुआ के सर्किट हाउस परिसर में बड़ी संख्या में पेड़ पर चमगादड़ का निवास है। अब इन चमगादड़ों की गर्मी सहन नहीं कर पाने की वजह से मौत हो रही है। कहीं मरी हुई चमगादड़ पेड़ पर ही लटकी है तो कई जमीन पर गिरी हुई पड़ी है।
पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों का कहना है कि चमगादड़ों की मौत गर्मी की वजह से हो रही है। विभाग सभी मरे हुए चमगादड़ को जमा कर और पोस्टमार्टम करवा रहा है। जिससे मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
झाबुआ के बहादुर सागर तालाब और मेहता जी के तालाब किनारे स्थित पेड़ों पर बड़ी संख्या में चमगादड़ों का डेरा है। तालाब के किनारे झाबुआ का सर्किट हाउस भी है और यहां पर 50 से ज्यादा पेड़ों पर चमगादड़ों का डेरा है। झाबुआ में पिछले सप्ताह भर के तापमान की बात करें तो तापमान लगातार 42 डिग्री ऊपर चल रहा है। 10 मई को तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.