कांग्रेस नेताओं ने कचहरी चौराहे में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण नहीं दिए जाने का कारण भाजपा की सरकार को बताया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट ने समय-समय पर जो डायरेक्शन दिया, उसका समय पर सरकार ने कंप्लायंस नहीं किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की ओबीसी विरोधी मंशा के कारण पंचायत और निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण नहीं मिल पाएगा। प्रदेश में 55 फीसदी से अधिक ओबीसी आबादी को उनका हक नहीं मिल पाएगा। जिसके लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
सरकार भाषण में ओबीसी हितैषी
सरकार सिर्फ भाषण में ओबीसी की हितैषी बनती है और जब जानकारी देने की बात आती है तब तथ्यात्मक जानकारी नहीं देती। सरकार चुनाव नहीं कराना चाहती। इसीलिए मुद्दों को उलझाए रखना चाहती है। ज्ञापन में कांग्रेस ने भाजपा पर दोगली नीति अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही प्रदेश के राज्यपाल से भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
यह लोग रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन ज्ञापन सौंपने के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथिलेश जैन, पूर्व अध्यक्ष विजय पटेल, कांग्रेस नेता राकेश जैन, प्रशान्त जायसवाल सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रही।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.