त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया को पूरी कर ली गई है। आरक्षण प्रक्रिया के बाद समीकरण भी बदल गए हैं। जिला पंचायत के 14 वार्डों में से केवल 1 वार्ड ही अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।
इनकी आरक्षण प्रक्रिया हुई पूरी
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा की मौजूदगी में जिला पंचायत के 14 वार्डों, जनपद पंचायत कटनी, बहोरीबंद, रीठी, विजयराघवगढ़, बड़वारा और ढीमरखेड़ा जनपद के अध्यक्ष पद और जनपद सदस्यों के आरक्षण की कार्यवाही पूरी की गई। जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य व जनपद पंचायत अध्यक्ष पदों के साथ ही जिले में ग्राम पंचायत के पंच व सरपंच पदों के आरक्षण की कार्यवाही भी पूरी की गई। साथ ही नगर परिषद बरही, विजयराघवगढ़ और कैमोर के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद की आरक्षण के बाद स्थिति
कटनी जनपद | ST महिला |
रीठी | अनारक्षित मुक्त |
बड़वारा | अनारक्षित महिला |
बहोरीबंद | अनुसूचित जाति मुक्त |
विजयराघवगढ़ | ST महिला |
ढीमरखेड़ा | अनारक्षित मुक्त |
जिला पंचायत के 14 वार्डों में आरक्षण के बाद स्थिति
वार्ड 1 | महिला |
वार्ड 2 | महिला |
वार्ड 3 | अनारक्षित |
वार्ड 4 | पिछड़ा वर्ग महिला |
वार्ड 5 | अनुसूचित जनजाति |
वार्ड 6 | अनुसूचित जनजाति महिला |
वार्ड 7 | महिला |
वार्ड 8 | अनारक्षित |
वार्ड 9 | अनुसूचित जाति |
वार्ड 10 | महिला |
वार्ड 11 | अनुसूचित जनजाति |
वार्ड 12 | अनुसूचित जनजाति महिला |
वार्ड 13 | महिला |
वार्ड 14 | अनारक्षित |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.