पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सरदार सरोवर बांध बनने के बाद से अब तक नर्मदाघाटी में जो हुआ। उसको लेकर देश के अलग क्षेत्रों के कलाकारों ने चित्र बनाए। इसकी प्रदर्शन नर्मदा बचाओ आंदोलन ने राजघाट स्थित बैकवाटर किनारे लगाई। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने बताया बहती, डूबती, लड़ती नर्मदा को लेकर चित्र बनाए गए हैं। इनकी प्रदर्शनी लगाई गई। ताकि लोग भी जान सके की नर्मदाघाटी में क्या हो रहा है। ये प्रदर्शन शनिवार तक चलेगी। नबआं प्रमुख मेधा पाटकर ने बताया प्रदर्शन के माध्यम से बताया गया है कि किस तरह से नर्मदाघाटी को डुबाया जा रहा है। बिना पुनर्वास के किस तरह लोग परेशान हो रहे हैं। नर्मदा अब नदी नहीं बची। तालाब बनकर रह गई है। इसके अलावा नर्मदाघाटी से जुड़े अन्य चित्र भी प्रदर्शनी में लगाए गए हैं। जिन्हें कलाकारों ने तैयार किया।
इधर... माता-पिता की सेवा करने से चारों धाम की यात्रा करने के बराबर पुण्य मिलता है
राजघाट स्थित बैकवाटर किनारे तीन दिनी नर्मदा जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत नानीबाई का मायरा चल रहा है। कथा के दौरान अनिरुद्ध मुरारी बापू ने कहा माता-पिता की सेवा करने से चारों धाम की यात्रा करने के बराबर पुण्य मिलता है। चारों धाम की यात्रा जरुरी है, जितनी माता-पिता की सेवा करना जरूरी है। कथा में आगे बताया परमात्मा की कथा में धन लगाने से पवित्र होता है। मां नर्मदा में डुबकी लगाने से तन पवित्र होता है। हमारे देश में धरती को मां का दर्जा देते हैं।
विदेशों में यह दर्जा प्राप्त नहीं है। हमारे यहां भारत माता करते हैं लेकिन कभी नहीं सुना होगा की कोई अमेरिका माता, जापान माता, इंग्लैंड माता बोलता हो। हमारे देश की संस्कृति में यह सब कुछ संभव है। व्यासपीठ से गुरुदेव जी ने तीन काल का महत्व बताया। राजघाट स्थित बैकवाटर के पास तीन दिनी नर्मदा जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को 1100 मीटर की चुनरी मां नर्मदा को ओढ़ाई जाएगी और दीपदान करेंगे।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.