पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मौसम में एक बार फिर से बदलाव आया है। गुरुवार देर शाम को बादल छाए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजस्थान व वेस्ट यूपी में करीब एक किमी की ऊंचाई पर चक्रवात बना हुआ है। इस कारण बादल छाए हैं। दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। वहीं इन दो दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार भी नजर आ रहे हैं। गुरुवार को सुबह मौसम साफ था और तेज धूप निकली। इस दौरान लोग गर्मी से परेशान हुए। शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बदला और बादल छाए। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया जम्मू कश्मीर और हिमाचल के बीच ऊपर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राजस्थान और यूपी में चक्रवात बना हुआ है। इस कारण मौसम में बदलाव आया है। उन्होंने बताया इस चक्रवात का असर पश्चिमी मप्र को छोड़कर अन्य जगह ज्यादा रहेगा। बादल छाने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
आशंका: बारिश से फसलों को हो सकता है नुकसान
जिले में अब भी गेहूं की फसलों की कटाई चल रही है। यदि बारिश होती है तो फसलों को नुकसान हो सकता है। हालांकि अधिकांश किसान गेहूं की फसल को निकाल चुके हैं। कुछ अब भी बाकि हैं। जिन्हें नुकसान हो सकता है। सब्जी की फसलों पर बारिश से नुकसान नहीं होगा। यदि ज्यादा दिन तक बादल छाए रहेंगे तो इल्ली का प्रकोप बढ़ सकता है।
वृद्धि: दिन में स्थिर, रात में बढ़ रहा तापमान
जिले में दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। वहीं रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। पांच दिन पहले जिले में दिन का तापमान 42.2 डिग्री था। जिसमें आंशिक वृद्धि हुई और गुरुवार को 42.6 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान पांच दिन पहले 21.8 डिग्री सेल्सियस था। जो बढ़कर गुरुवार को 23.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
ये होगा आगे : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाने से तापमान में गिरावट आएगी।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.