पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
विकासखंड में शहर सहित गांवों में गुरुवार को मौसम बदला। दोपहर बाद धनोरा क्षेत्र में बारिश हुई। धावड़ी गांव में ओलावृष्टि भी हुई। बर्फ की चादर नजर आई। वहीं राजपुर तहसील के ओझर और नगलवाड़ी में भी ओले भी गिरे। धनोरा क्षेत्र में बादल छाए। दोपहर 3 बजे बाद हवा चली, बिजली कड़की और बूंदाबांदी भी हुई। 10 किमी दूर धावड़ी गांव में करीब 1 मिनट ओले गिरे। करीब 2 से 3 किमी हिस्से में बर्फ की चादर जमी दिखी। राजपुर तहसील के ओझर में भी दोपहर को बादल गरजे। बूंदाबांदी भी हुई। हल्की बारिश और ओले गिरने से धावड़ी क्षेत्र में फसलों को नुकसान हुआ। गेहूं की फसल आड़ी हो गई। महाराष्ट्र में द्रोणिका और राजस्थान में चक्रवात से ये स्थिति बनी।
शहर में 5 मिनट बूंदाबांदी, शाम तक रहे बादल
बड़वानी | गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए थे। शाम करीब 4 बजे 5 मिनट के लिए शहर में बूंदाबांदी हुई। कुछ देर के लिए मौसम साफ हुआ। इसके बाद दोबारा से बादल छाए, जो देर रात तक छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया ऐसा ही मौसम अभी एक से दो दिन और रहेगा। बारिश होने के तीन कारण है। पहला पूर्वी राजस्थान के पास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना। दूसरा विदर्भ में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना। तीसरा कोंकण से महाराष्ट्र होती हुई विदर्भ तक द्रोणिका बनी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा ही मौसम एक से दिन और रहेगा।
बरुफाटक के ग्राम ठान में हुई 20 मिनट बारिश
मौसम में अचानक बदलाव आया। ग्राम ठान में दोपहर 3 बजे बादल छाने के बाद शाम 4 बजे से 20 मिनट हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान खेतों में काटकर रखी फसलों को बारिश से नुकसान हुआ।
जुलवानिया में भी 20 मिनट गिरा पानी
ग्राम में गुरुवार शाम 4 बजे से हल्की बारिश हुई जो 20 मिनट तक जारी रही। सांगवी नीम के किसान मोहन डावर ने बताया खेत मे गेहूं काटकर रखे थे, बारिश होने से फसल भीग गई। ंइससे गेहूं की फसल काली पड़ सकती है।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.