पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को हुई कांग्रेस की सभा, प्रदर्शन व चक्काजाम में भारी गुटबाजी देखने को मिली। पूर्व जिलाध्यक्ष सुखलाल परमार, कांग्रेस नेता इकबाल कापड़िया, जिपं सदस्य राजू मोगरे सहित कार्यकर्ताओं ने दोपहर 1.50 बजे खंडवा-वडोदरा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम किया, जबकि पूर्व गृह मंत्री व राजपुर विधायक बाला बच्चन सहित जिलाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह दरबार ने अलग से रेवा सर्कल के सामने सड़क किनारे टेंट में सभा की।
वहीं गुुरुवार रात अंजड़ में जिस कांग्रेस नेता व नप अध्यक्ष पति शेखर पाटनी पर जुआ एक्ट में केस दर्ज हुआ था और पुलिस जिसे ढूंढ रही थी। वो पाटनी ही कांग्रेस के प्रदर्शन में भाषण देता दिखाई दिया जबकि वहां मौजूद पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने एक दिन पूर्व ही यह बयान दिया था कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। सभा में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार को कोसा।
यात्रियों को पैदल जाना पड़ा शहर की ओर
चक्काजाम के कारण मार्ग पर दोनों ओर बसों व वाहनों की कतार लग गई। एक घंटे से ज्यादा समय तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इस बीच कई यात्रियों को पैदल शहर की ओर जाना पड़ा। वहीं डॉक्टर कॉलोनी से सेगांव होकर छोटे वाहनों को निकाला गया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल व अफसर तैनात थे।
चक्काजाम करने वाले पार्टी कार्यकर्ता नहीं
ढाई घंटे सभा के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने धरना देकर 20 मिनट चक्काजाम किया। कार्यकर्ताओं द्वारा चक्काजाम करने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह ने कहा जो चक्काजाम कर रहे वे कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं है। वहीं 3 बजे विधायक बच्चन पहले से धरने पर बैठे परमार, कापड़िया व कार्यकर्ताओं को मनाकर एक ओर ले जाकर आंदोलन खत्म किया। इस दौरान हम सब एक हैं..के नारे लगा रहे थे।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.