पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में होम क्वारेंटाइन किए गए सभी लोगों की हर दिन मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर प्रवीणसिंह ने सभी मैदानी दलों व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिले में 2027 लोग होम क्वारेंटाइन हैं। जिले में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसका बड़ा कारण होम क्वारेंटाइन किए पॉजिटिव व संदिग्धों द्वारा नियमों का पालन नहीं करना है। इन लोगों पर विशेष निगरानी के लिए रविवार को बुरहानपुर पहुंचे वाणिज्यकर आयुक्त राघवेंद्र सिंह ने भी कहा था।
सोमवार से ही इस पर अमल शुरू हो गया है। सभी होम क्वारेंटाइन लोगों की सूची बनाकर इनकी निगरानी रखेंगे। होम क्वारेंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने पर अब इन पर केस दर्ज करेंगे। सोमवार को कलेक्टर व एसपी राहुल कुमार लोढा ग्राम बख्खारी पहुंचे। यहां होम क्वारेंटाइन किए गए लोगों की मॉनिटरिंग की स्वास्थ्य विभाग से जानकारी ली। नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए।
अब तक 5322 लोगों को किया होम क्वारेंटाइन, 3295 ने पूरा किया समय
जिले में अब तक 5322 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है। इनमें से 3295 लोग क्वारेंटाइन का समय पूरा कर चुके हैं। पिछले 24 घंटे में यात्रा कर बुरहानपुर आए 99 और पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए 76 सहित कुल 176 लोगों को होम क्वारेंटाइन करना था लेकिन 159 को ही विभाग होम क्वारेंटाइन कर पाया है। 16 लोगों से अब तक विभाग संपर्क नहीं साध सका है।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.