पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मोहम्मदपुरा और खकनार स्थित निजी सप्लायर के दो गोदाम से नेपानगर थाना पुलिस ने करीब 78 टन खाद जब्त कर लिया है। यह दोनों गोदाम एक ही सप्लायर के है। यहां से कृषि अफसरों ने 18 खाद के सैंपल लिए। बचाव में भाजपा और कांग्रेस के नेता भी सामने आए।
तत्कालीन वरिष्ठ सहायक गोदाम प्रभारी प्रेमसिंह जमरे ने पुलिस पूछताछ में अभी निमंदड़ के खाद सप्लायर सुनील चौधरी का नाम उगला है। पुलिस को दिए बयान के अनुसार प्रेमसिंह ने सुनील चौधरी को कुछ खाद दिया था। जिनका एक गोदाम मोहम्मदपुरा आयुर्वेदिक कॉलेज के पास और दूसरा खकनार क्षेत्र में है। पुलिस ने दोनों गोदामों से अभी सिर्फ 78 टन खाद ही जब्त की है। कृषि अफसर भी सैंपलिंग के लिए मोहम्मदपुरा के गोदाम पहुंचे। सप्लायर की ओर से पूर्व विधायक रवींद्र महाजन और भाजपा से जुड़े मनोहर कामरानी आए।
दोनों ने कृषि एवं कल्याण विभाग उप संचालक एमएस देवके पर दबाव बनाया। उन्होंने शाम करीब 6 बजे तक खाद के करीब 18 सैंपल जुटाए। पोटाश के 14 और सिंगल सुपर फास्फेट 4 सैंपल लिए हैं। कृषि विभाग के लैब में जांच के लिए सभी सैंपल भेजेंगे।
निमंदड़ का रहने वाला है सुनील
सुनील चौधरी मूल रूप से निमंदड़ के रहने वाले है। परिवार का पुश्तैनी काम-काज खेती से जुड़ा रहा है। सूत्र बताते हैं शुरुआत में उनकी आर्थिक सामान्य थी। करीब 20 साल पहले सुनील खाद व्यापार से जुड़े। सबसे पहले खकनार में भाई के नाम दुकान शुरू की। फिर बुरहानपुर, सारोला, बोदरली, खकनार, दरियापुर में करीब 7 दुकानें खोली। बुरहानपुर में एक दुकान अश्विन कृषि केंद्र से चल रही है।
कामरानी के साथ रैक पाइंट देखते थे
दो साल पहले उन्होंने एक खाद कंपनी की एजेंसी ली। भाजपा से जुड़े कामरानी के साथ वह रैक पाइंट हैंडल करते हैं। मोहम्मदपुरा स्थित कामरानी का गोदाम कंपनी को किराए पर दिया है। जिसे सप्लायर चौधरी का बेटा अक्षय चौधरी संभालता है। वह बुरहानपुर सहित खरगोन जिले तक यह खाद पहुंचाते हैं। मोहम्मदपुरा का गोदाम समर्थ कॅरियर के नाम से संचालित है लेकिन गोदाम के पंजीयन में लालबाग क्षेत्र दर्शाया है।
जमरे से चौधरी को लेना है 8 लाख रु.
सुनील मेरा मौसेरा भाई है। नेपा गोदाम प्रभारी जमरे को कुछ खाद दिया था। जिसका करीब आठ लाख रुपए उससे लेना शेष है लेकिन वह दे नहीं रहा था। उल्टा उसने खाद बेचने का आरोप लगाया है।
-रवींद्र महाजन, पूर्व विधायक कांग्रेस
हम मिलकर सिर्फ रैक संभालते हैं
आईपीएल कंपनी की खाद की रैक हम दोनों संभालते हैं। मोहम्मदपुरा का गोदाम मैंने किराए पर दिया है। उनके व्यवसाय से मेरा कोई संबंध नहीं है। नेपा गोदाम प्रभारी और चौधरी को लेन-देन है।
-मनोहर कामरानी, भाजपा नेता
पूछताछ में और कुछ नाम सामने आए हैं
दोनों गोदामों से खाद जब्त कर लिया है। पूछताछ में और भी कुछ नाम सामने आए हैं। उसी संबंधी में पूछताछ की जा रही है। अभी जांच चल रही है।
-जितेंद्रसिंह यादव, टीआई, नेपानगर थाना
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.