पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बढ़ते काेरोना संक्रमण को देखते हुए भाजपा अब कोई भी बड़ा कार्यक्रम नहीं करेगी। इसके लिए पार्टी ने संकल्प लिया है कि पार्टी का हर बड़ा कार्यक्रम अब कोरोना के समाप्त होने तक वर्चुअल ही होगा। छोटे कार्यक्रम में 50 से ज्यादा पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल नहीं होंगे। इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया पार्टी ने संकल्प लिया है कि भाजपा कोई भी कार्यक्रम बढ़े स्तर पर अब नहीं करेगी। छोटे कार्यक्रमों में भी संख्या 50 से अधिक नहीं होगी। बिना मास्क के किसी को भी कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलेगा।
सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया 6 अप्रैल को पार्टी का 42वां स्थापना दिवस है। पार्टी यह कार्यक्रम बूथ और वार्डों में सीमित स्तर पर मनाएगी। सुबह 10 बजे पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। पार्टी के इतिहास और विचारधारा से कार्यकर्ताओं तथा आमजन को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के निवास पर पार्टी का झंडा लगाने के लिए निकलेंगे।
बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोमवार को भाजपा ने शहर में जागरूकता अभियान चलाया। कमल चौक से अभियान शुरू कर गांधी चौक, सुभाष चौक, सिटी कोतवाली, फव्वारा चौक, शाह बाज़ार, पांडूमल चौराहा से होते हुए वापस कमल चौक पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्राफ, पूर्व महापौर अनिल भोसले, मनोज तारवाला, विक्रम चौहान, विवेक श्रीमाली और जगदीश कपूर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.