पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देश के उत्तरी भाग में बर्फबारी हो रही है। वहीं अरब सागर से आ रही नमी से जिले में बादल छा रहे हैं। गुरुवार सुबह जिले में हल्की बारिश हुई। बादल छाने से रात का तापमान बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस हो गया है। वहीं दिन में उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। जिले में पिछले 4 दिन से मौसम बदला हुआ है। अगले 2 दिन स्थिति ऐसी ही रहेगी। फिर उत्तरी हवाओं का असर बढ़ने से तापमान में गिरावट आएगी। गुरुवार को गर्मी का अहसास हुआ। एक सप्ताह पहले तक रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। दिन का तापमान 2 डिग्री कम होकर 29 पर आ गया लेकिन बादल होने से उमस बढ़ी है। मौसम विभाग ने 2 दिन में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम ज्यादा समय ऐसा रहा तो फसलों को नुकसान
हल्की बारिश होने से गेहूं फसल को सिंचाई में फायदा मिलने की उम्मीद है लेकिन ज्यादा समय तक मौसम ऐसा ही रहा तो नुकसान हो सकता है। गुरुवार को शहर के साथ निंबोला, असीरगढ़, झिरी व आसपास के हिस्सों में हल्की बारिश हुई। बादल व बारिश चना फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। किसान बोले चना फसल में फूल आ रहे हैं। बारिश से यह झड़ सकते हैं। इससे उत्पादन कम होने का डर है।
2 दिन के बाद साफ होने लगेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद मौसम साफ होने लगेगा। अरब सागर में बने चक्रवात के कारण नमी लगातार आ रही है। यह जल्द कमजोर होगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुरुदत्त मिश्रा ने बताया उत्तर में बर्फबारी जारी है। जैसे ही नमी कम होगी और बादल छटेंगे, तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। तापमान में ज्यादा बदलाव के कारण लाेगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.