पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेश के विभिन्न जिलों में शनिवार को कांग्रेस के बैनर तले किसानों का विरोध प्रदर्शन हुआ लेकिन बुरहानपुर जिले में कोई किसान कृषि कानून के खिलाफ सामने नहीं आया। हालांकि पुलिस दिनभर जिलेभर के विभिन्न मार्गों पर सुरक्षा में डटी रही। पिछले तीन माह से उत्तर भारत में कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन चल रहा है। उसी के समर्थन में शनिवार को प्रदेशभर के जिलों में चक्काजाम का आह्वान किया था। यह पूरा कार्यक्रम कांग्रेस के बैनर तले होना था। विरोध में किसान संगठनों को आगे आना था।
जिले में कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन पदाधिकारियों से चर्चा भी की लेकिन प्रगतिशील किसान संगठन संरक्षक शिवकुमारसिंह कुशवाह पीछे हट गए। भारतीय किसान संघ पहले से कृषि कानून के समर्थन में है। फिर भी चक्काजाम के आह्वान के बाद बुरहानपुर में भी अलर्ट रही। निंबोला सहित हाईवे और शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस डटी रही। इंदौर से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाया गया।
किसानों का चक्काजाम का आह्वान था। जिलेभर में पुलिस सुरक्षा में तैनात रही। इंदौर से अतिरिक्त बल मिला था।
-राहुल कुमार लोढा, एसपी
प्रशासन का दबाव था। इसलिए चक्काजाम नहीं कर पाए। अन्य मुश्किलों की वजह से खुलकर विरोध नहीं कर पाए।
-शिवकुमारसिंह कुशवाह, संरक्षक प्रगतिशील किसान संगठन
प्रदेशभर में चक्काजाम किया जाना था। यहां कोई किसान सामने नहीं आया। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। कानून के विरोध में है।
-अजयसिंह रघुवंशी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.