पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के स्वास्थ्य लाभ के लिए पूरे संसदीय क्षेत्र में पूजा-अर्चना और हवन-अभिषेक का दौर जारी है। भाजपा कार्यकर्ता सहित आमजन भी कई तरह के अनुष्ठान कर रहे हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना लिए गुरुवार सुबह निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह परिवार और 250 समर्थकों के साथ मां इच्छादेवी के मंदिर तक पदयात्रा पर निकले।
2.31 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सभी इच्छापुर पहुंचे। 178 सीढ़ियां चढ़कर माता के चरणों में मत्था टेका। सांसद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गुरुवार सुबह 7 बजे पदयात्रा हमीदपुरा स्थित विधायक के निवास से शुरू हुई। विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह ने इसका नेतृत्व किया। शहर से इच्छादेवी मंदिर की दूरी 22 किमी है। इस बीच जगह-जगह विधायक का सम्मान किया गया। दापोरा के पास सुबह करीब 11.40 बजे तेज बारिश हुई। इसके बावजूद भीगते हुए सभी मन में इच्छादेवी का नाम लेकर आगे बढ़े। दोपहर करीब 1.40 बजे सभी मंदिर पहुंचे। 15 मिनट में मंदिर की 178 सीढ़ियां चढ़ गए। पूरी पदयात्रा करीब 6.40 घंटे में पूरी हुई। मां इच्छादेवी को चुनरी ओढ़ाई।
आरती कर सभी मंदिर से लौटे। विधायक शेरा ने कहा क्षेत्र के विकास में कमियां रह गई हैं, जिन्हें नंदू भैया से पूरा करवाना है। उनके स्वास्थ्य की कामना के लिए पदयात्रा की। पदयात्रा में जयश्री ठाकुर, हर्षितसिंह ठाकुर, आलोक मिश्रा और परिवार के अन्य सदस्यों सहित कई समर्थक शामिल हुए। विधायक शेरा का वजन एक क्विंटल 10 किलो है। वे रोज 8 किमी पैदल चलते हैं। उन्होंने बताया पिछले 30 साल से पैदल तफरीह कर रहा हूं।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.