गणपति नाका थाना क्षेत्र के इतवारा में अज्ञात बदमाश एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन ले उड़ा। बुजुर्ग महिला मदद के लिए आवाज लगाती तब तक अज्ञात बदमाश वहां से भाग निकला। सूचना पर गणपति नाका पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग महिला से अज्ञात बदमाश का हुलिया जानने की कोशिश की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, महिला की सोने की चेन एक लाख रूपए कीमती बताई जा रही है। खुद पुलिस कप्तान राहुल कुमार ने भी घटना स्थल का मुआयना कर पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को जल्द से जल्द अज्ञात चेन स्नैचर का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.